{"_id":"64710de512380404270bc273","slug":"sherpuria-had-contact-with-ed-and-lucknow-officials-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : महाठग शेरपुरिया का ईडी और लखनऊ के अफसरों से था संपर्क, सुराग मिलने के बाद पड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : महाठग शेरपुरिया का ईडी और लखनऊ के अफसरों से था संपर्क, सुराग मिलने के बाद पड़ताल शुरू
Sat, 27 May 2023 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 05:40 AM IST
सार
उसने गौरव डालमिया पर दर्ज केस को खत्म कराने के लिए एक डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अफसर से संपर्क साधा था। इसके सुराग मिलने के बाद ईडी एसटीएफ की टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Sanjay Sherpuria
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाठग संजय राय शेरपुरिया लखनऊ में ईडी के जोनल मुख्यालय के कुछ अफसरों के संपर्क में था। उसने गौरव डालमिया पर दर्ज केस को खत्म कराने के लिए एक डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अफसर से संपर्क साधा था। इसके सुराग मिलने के बाद ईडी एसटीएफ की टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के दायरे में लखनऊ में तैनात रहे एक असिस्टेंट डायरेक्टर भी हैं।
विज्ञापन
दरअसल, संजय राय शेरपुरिया को उद्योगपति गौरव डालमिया से छह करोड़ रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गौरव डालमिया ने वेव सिटी में एफडीआई के जरिए 110 करोड़ रुपये निवेश किए थे, इसके बाद लखनऊ के जोनल मुख्यालय में इसका फेमा का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
ईडी एसटीएफ को सुराग मिले हैं कि ये जांच खत्म कराने के लिए शेरपुरिया ने लखनऊ में तैनात रहे एक डिप्टी डायरेक्टर से भी संपर्क साधा था। इसके जरिए जांच कर रहे असिस्टेंट डायरेक्टर से भी पहचान हुई थी। अब ईडी एसटीएफ के अधिकारी इस मामले की तह तक जाने में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों अफसरों को चिन्हित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
पहले भी विवादों में रहे
जांच के दायरे में आए डिप्टी डायरेक्टर पहले भी विवादों से घिरे रहे हैं। नोएडा में एक नामचीन बिल्डर के ठिकानों पर छापा मारने से पहले सूचना लीक होने से उनसे सवाल-जवाब भी हुआ था। कई अन्य महत्वपूर्ण जांचों में महीनों तक कोई कार्रवाई न करने और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई थीं। सूत्रों की मानें तो उनके खिलाफ गोपनीय जांच के लिए सीबीआई को सीक्रेट नोट भी भेजा जा चुका है।