फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sher darwaja in lucknow

शेर दरवाजा (पार्ट 3) : सपूतों की दास्तानें

Fri, 18 Oct 2013 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
sher darwaja in lucknow

लखनऊ के आज ग्लोब वाले पार्क के दक्षिण में उपेक्षित सा पड़ा हुआ एक केसरिया फाटक है जिस पर शेरों का एक जोड़ा बैठा हुआ है।

विज्ञापन


इसी वजह से इस डेढ़ सौ बरस पुराने द्वार को 'शेर दरवाजा' कहा जाता है। गदर से पहले इस दरवाजे के साथ खास बाजार की मशहूर बस्ती थी, जहां बारह इमामों की एक दरगाह भी हुआ करती थी।


जिसे बादशाह ने नसीरूद्दीन हैदर के अहद में बनवाया था, लेकिन अब उस दरगाह और बाजार का नामोनिशान भी नहीं रह गया है।

पढ़ें- (पार्ट-2)रूमी दरवाजा: पूरे हिंदुस्तान में नहीं है ऐसी खूबसूरती


शेर दरवाजा सन् 1857 की जनक्रांति का केंद्र बिंदु रहा है। ब्रिटिश सेनाधिकारी ब्रिगेडियर जनरल नील को उसी द्वार के पीछे क्रांतिकारियों ने मार डाला था।

शेर दरवाजे से 15 गज की दूरी पर कभी पत्थर का एक स्मारक बना हुआ करता था जो जनरल नील के जख्मी होकर गिरने का स्थान था।

अंग्रेजी शासन काल में जनरल नील की शहादत का कर्ज अदा करने के लिए ब्रिटिश पदाधिकारियों ने इस द्वार को 'नील गेट' कहना शुरू कर दिया।

हजरतगंज से आकर छतरमंजिलों के बीच से जाने वाली सड़क को नील रोड का नाम दिया गया।

पढ़ें- (पार्ट-1)अकबरी दरवाजा: खूबसूरत नहीं पर इतिहास से है नाता


हालांकि शेर दरवाजा आज भी शेर दरवाजा है क्योंकि सिंहद्वार पर बने ये शेर हिंदुस्तानी सपूतों की दास्तान से जुड़ी हैं जिन्होंने गदर के दौरान अपनी बहादुरी के कमाल दिखाए।
विज्ञापन


26 सितंबर सन् 1857 को मद्रास रेजीमेंट का जनरल नील जब मोतीमहल से रेजीडेंसी की तरफ जा रहा था, एक हिंदुस्तानी ने उस पर बंदूक से वार कर दिया।

जनरल नील उसी जगह गिर गया। मरने के बाद उसे बेलीगारद के अहाते में दफना दिया गया था।

लखनऊ के और स्मारकों के बारे में जानने के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed