फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sheila dikshit attacks on UP govt.

'यूपी में सिर चढ़कर बोल रहा अपराध, रुपये देकर बन रहे एसपी व डीएम'

Sat, 10 Sep 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sat, 10 Sep 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
sheila dikshit attacks on UP govt.
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। बावजूद इसके प्रदेश की हालत दयनीय हो गई है। अपराध चरम पर है, महिलाएं महफूज नहीं हैं। हर तरफ लूट, डकैती व अपराध का बोलबाला है। सड़कें खराब हैं और उद्योग बेहाल हैं।

विज्ञापन


नौजवानों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र की सत्ता हथियाने वाली मोदी सरकार भी धोखा दे रही है। यह कहना है दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का। 27 साल यूपी बेहाल यात्रा लेकर पहुंची कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित ने शहर के मिशन गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में सपा-बसपा व भाजपा पर करारा हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस जिले से प्रधानमंत्री सांसद हैं, उस बनारस का बुरा हाल है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। युवा बेरोजगार हैं। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है। रुपये देकर आईएएस व आईपीएस जैसे अधिकारी डीएम व एसपी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना बड़ा प्रदेश होने के बाद भी आज लोगों को दिल्ली व मुंबई का रुख करना पड़ रहा है। जब से कांग्रेस सरकार इस प्रदेश से गई है, प्रदेश में विकास में गिरावट आई है। न तो बिजली मिल रही है और न किसानों को पानी। किसानों का भुगतान मिलों ने रोक रखा है।

'आगरा में अब सिर्फ ताजमहल ही बचा'

sheila dikshit attacks on UP govt.

शीला दीक्षित ने कहा कि अलीगढ़ जो बेहतर तालों के नाम से जाना जाता था, उसका नाम मिटता जा रहा है। आगरा में सिर्फ ताजमहल ही नजर आता है। 27 सालों में पूरे प्रदेश का बुरा हाल हो गया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

कहा कि सपा व बसपा धर्म की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। खेती के पानी व छात्र तथा छात्राओं की बेहतर पढ़ाई के लिए अच्छे विद्यालय यूपी में ही खोले जाएंगे।

कार्यक्रम को कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने भी संबोधित किया।

मुलायम ने खुद कहा- सरकार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है

sheila dikshit attacks on UP govt.

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि खुद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव बोल रहे हैं, कि सरकार में कुछ ठीक नही चल रहा है। उनके भाई शिवपाल कहते हैं कि उनकी कोई सुन नहीं रहा है। जबकि आजम खां कभी भैंस व कभी मुर्गी चोरी की वारदात को खुलवाने के लिए पुलिस को परेशान कर रहे हैं।

बातों ही बातों में दी नसीहत
पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने तो मंच से ही पार्टी नेतृत्व को नसीहत दे डाली। उन्होंने बड़े ही रोचक अंदाज से बाहर से आने वाले नेताओं को लेकर तंज कसा। कहा कि पहले पुराने फर्नीचर जैसे साखू सागौन को तवज्जो दिया जाता था। बीच में ऐसा दौर आया कि साखू सागौन को हटाकर चायनीज फर्नीचर घर में रख दिया गया। नतीजा आज कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि आप पुराने कार्यकर्ताओं पर विश्वास करें, पुराने कार्यकर्ता ही कांग्रेस को सत्ता में वापस लाएंगे।

जितिन प्रसाद का छलका दर्द
मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद का दर्द भी छलक आया। वे बोले कि हमने तो पूरे क्षेत्र में विकास का चक्का बड़ी तेजी से चलाया लेकिन जनता ने हमारा ही चक्का रोक दिया। वे अपनी हार का दर्द लोगों के बीच इशारों ही इशारों में बयां कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed