फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sheila dikshit addresses congress activists.

यूपी में 27 साल से नहीं हुआ विकास, अब कांग्रेस बनाएगी सरकार: शीला दीक्षित

Mon, 18 Jul 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jul 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
Sheila dikshit addresses congress activists.
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि पिछले 27 साल से यूपी का विकास नहीं हुआ है। आज सबसे बड़ा प्रदेश सबसे पिछड़ा प्रदेश बनकर रह गया है। कांग्रेस यूपी को प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


शीला रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने जनता की नब्ज पर हाथ रखकर सूबे में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की।
विज्ञापन


कहा कि मीडिया में खबरें आती हैं कि कांग्रेस यूपी में कहीं दिखाई नहीं देती है। आज कार्यकर्ताओं का जोश, उमंग व जुनून देख लो...इसको देखकर साफ है कि आने वाले समय में सूबे में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीला ने कहा कि सूबे में लोगों ने सपा, बसपा व भाजपा, सभी की सरकारें देख लीं। केवल नारायणदत्त तिवारी की सरकार में ही सूबे में विकास हुआ था। विकास के लिए सूबे में कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सोनिया, राहुल व प्रियंका ने संकल्प लिया है कि यूपी में कांगेस की सरकार बनाएंगे। हम पिछड़े प्रदेश को अव्वल प्रदेश बनाकर ही दम लेंगे।

कभी नहीं कहा, यूपी-बिहार के कारण दिल्ली में समस्याएं

Sheila dikshit addresses congress activists.
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala

मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में शीला ने कहा कि यूपी और बिहार के लोगों के कारण दिल्ली का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने इस बात से इन्कार किया कि कभी दिल्ली की समस्याओं के लिए इन दोनों राज्यों के लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने कहा, कई बार कह चुकी हूं, मेरे बयान को ट्विस्ट किया गया है। 78 साल की उम्र में यूपी में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि मुझे कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगली बार आऊंगी तो पता लग जाएगा कि क्या कर सकती हूं? जल्द ही यूपी का विधिवत दौरा शुरू करूंगी।

मुजफ्फरनगर दंगे के लिए अखिलेश को माफी नहीं : इमरान
प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि हमने नरेंद्र मोदी के खिलाफ क्या बोला, हमें सबसे बड़ा सांप्रदायिक बना दिया गया। वर्ष 2003 से ही नरेंद्र मोदी के साथ मेरा विरोध है। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वहां इंसानियत का कत्ल हुआ था।

गुजरात दंगे का मॉडल मुजफ्फरनगर में दोहराया गया। जिस प्रकार गुजरात दंगे के लिए नरेंद्र मोदी दोषी हैं, उसी प्रकार 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोषी हैं। उन्हें मुजफ्फरनगर दंगे के लिए कभी माफ नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed