फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shayar anwar jalalpuri died, he want to publish audio cd of urdu gita

अधूरी हसरत लिये दुनिया से रुख्सत हो गए अनवर जलालपुरी, अखिलेश ने किया ट्वीट

Tue, 02 Jan 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Jan 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
shayar anwar jalalpuri died, he want to publish audio cd of urdu gita
शायर अनवर जलालपुरी

अनवर साहब उर्दू में ढली गीता की शायरियों की आडियो सीडी लगभग बनवा चुके थे। जिसे भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सुर दिया है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में पीएम मोदी के हाथों उसके विमोचन को लेकर कवायद चल रही थी, लेकिन इससे पहले की उनकी ये हसरत पूरी होती उनका निधन हो गया। उप्र फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य हर्षवर्धन अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया है। अखिलेश सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से नवाजा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनवर जलालपुरी को बीती 28 दिसंबर को ब्रेन स्ट्रोक पड़ने के बाद केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। उनके परिजनों के मुताबिक अपने बाथरूम में गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला गया था।

जिसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में दााखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने दिमाग में खून के थक्के और रक्तस्त्राव पाये जाने के बाद केजीएमयू रेफर किया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।

उनके निधन के बाद से अस्पताल और हुसैनगंज लालकुंआं स्थित उनके आवास पर नगर भर के दिग्गज शायरों, साहित्यकारों और शख्सियतों का जुटना शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed