फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shawl made of rabbit hair will control body temperature

Lucknow News: खरगोश के बाल से बनी शॉल, नियंत्रित करेगी शरीर का ताप

Mon, 18 Nov 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Shawl made of rabbit hair will control body temperature
लखनऊ। गोमती तट पर लगे उत्तराखंड महोत्सव में जानवरों के बालों से तैयार गर्म कपड़ों की खूब मांग है। यहां पश्मीना शाल तो है ही, लेकिन इससे कहीं ज्यादा मांग खरगोश, भेड़ व अन्य जानवरों के बालों को मिलाकर बनी शॉलों की हो रही है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक होती है। इनकी कीमत एक हजार से लेकर 12 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


महोत्सव में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के व्यापारियों ने भी स्टॉल लगाए हैं। लोग इन स्टॉलों पर बिक रहे गर्म कपड़ों की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह कनवाल ने बताया कि 51 नंबर स्टॉल पर जानवरों के बाल से तैयार गर्म कपड़ों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खास बात है कि इन्हें हाथ से ही तैयार किया जाता है जिसमें 15 दिन से एक माह तक का समय लगता है।
विज्ञापन


जानवरों के बाल से बने गर्म कपड़ों की कंपनी के संचालक निशांत पांडेय ने बताया कि ये कपड़े शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता विकसित करते हैं। साथ ही कपड़ों की प्राकृतिक चमक भी बनी रहती है। ये कपड़े बेहद हल्के होने के साथ ही अपने इन्सुलेटिंग गुण (संवाह रोकना) और रेशमी बनावट की वजह से आकर्षक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगोरा खरगोश, भेड़ व बैल के बाल हैं काफी उपयोगी
निशांत पांडेय ने बताया कि अंगोरा खरगोश, भेड़, बैल व अन्य जानवरों के बालों से बने ऊनी कपड़े अपेक्षाकृत ज्यादा कोमल होते हैं। ये अपनी रेशमी बनावट और प्राकृतिक रंगों की वजह से काफी पसंद किए जाते हैं। इसमें सफेद, काला, चॉकलेटी समेत कई रंग शामिल होते हैं। इस ऊन से बने उत्पादों की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। हल्के डिटर्जेंट के साथ गुनगुने पानी में हाथ से इन्हें धोना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed