{"_id":"6a1f4165499b4ae2d309ff87","slug":"shaurya-and-anaika-won-the-singles-titles-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1765615-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शौर्य और अनायिका ने जीते एकल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शौर्य और अनायिका ने जीते एकल खिताब
विज्ञापन
लखनऊ। शौर्य प्रताप सिंह और अनायिका हेमलता पाठक मेमोरियल जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष और महिला एकल के खिताब कब्जाए। एक्सीलिया बैटमिंटन अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर एक्सीलिया स्कूल के चेयरमैन पुनीत पाठक, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती मंजू पाठक, निदेशक आशीष पाठक, एक्सीलिया बैडमिंटन एकेडमी के मुख्य कोच श्री देवेन्द्र कौशल समेत अन्य मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में शौर्य प्रताप सिंह ने आदित्य सिंह को 15-11, 15-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला एकल वर्ग के फाइनल में अनायिका ने प्रशस्ति शर्मा को 10-15, 15-14, 15-7 से पराजित कर ट्रॉफी जीती। पुरुष युगल वर्ग में शौर्य प्रताप सिंह और शिवम जोशी की जोड़ी विजेता बनी। उन्होंने मोक्ष और आदित्य की जोड़ी को 15-10, 15-12 से हराया।
महिला युगल में अनायिका और प्रशस्ति की जोड़ी ने शचि और अमिशी को 8-15, 15-14, 15-14 से मात दी। सीनियर मिश्रित युगल वर्ग में शिवम जोशी और अर्पणा सिंह की जोड़ी ने शिवांगी वर्मा एवं श्रेया सागर को 15-11, 15-11 से पराजित किया। 11 वर्ष बालक एकल में अभिजय ने सिद्धार्थ को हराया। इसी वर्ग की बालिका एकल में किमाया ने अनविका को पराजित किया।
विज्ञापन
13 वर्ष बालक एकल में समृद्ध पांडे और बालिका एकल में अनविका विजेता रहे। 15 वर्ष बालक एकल में दीपक सहगल और बालिका एकल में सारा ने खिताब जीते। 17 वर्ष बालक एकल में दीपक सहगल और बालिका एकल में सारा ने ट्रॉफी अपने नाम की। 17 वर्ष बालक युगल में लोनी बोन पवे और आर्यन चौहान की जोड़ी चैंपियन बनी। 19 वर्ष बालक एकल में अतुल मोहन और बालिका एकल में आद्या विजेता रहे।
प्रतियोगिता के 19 वर्ष बालक युगल में अक्षय पांडे और अतुल पांडे की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। 19 वर्ष मिश्रित युगल में शुभम और अनेक्षा की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।