फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shatrughan sinha says in any condition i will fight election from patna sahib

स्थिति कोई भी हो, पटना साहिब से ही चुनाव लड़ूंगा: शत्रुघ्न सिन्हा

Mon, 04 Mar 2019 05:24 AM IST
Prabudhh Jain अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 04 Mar 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha says in any condition i will fight election from patna sahib
शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब से ही लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। भाजपा से जारी मतभेदों के बीच रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह अपनी संसदीय सीट नहीं बदलेंगे। स्थिति चाहे कैसी भी हो पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे। सिन्हा ने रांची से फोन पर कहा, ‘सिचुएशन कोई भी हो,लोकेशन वही होगी।’

विज्ञापन


बिहार में 2015 विधानसभा चुनावों के बाद से ही सिन्हा की भाजपा से विभिन्न मुद्दों को लेकर मतभेद रहे हैं। कई बार उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया तो कई बार ट्वीट कर शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए। नोटबंदी और जीएसटी को लेकर वह लगातार सरकार पर हमलावर रहते हैं। इतना ही नहीं जनवरी में कोलकाता में हुई भाजपा विरोधी रैली में भी उन्होंने शिरकत की थी। 
विज्ञापन


हाल ही में भाजपा सांसद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं। पत्नी ने चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न ने कहा कि पूनम अपने सामाजिक कार्य में लंबे समय से लगी हैं। उन्हें और उनके काम को हर कोई पसंद करता है। लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें लेकिन समय बताएगा कि वह चुनाव लड़ेंगी कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें  

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद यह अटकलें हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लखनऊ दौरे के दौरान वह सपा मुख्यालय गए थे और उन्होंने अखिलेश के साथ जय प्रकाश जयंती कार्यक्रम में भी शिरकत की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed