फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shatabdi and rajdhani express fare will go down

..तो कम हो जाएगा शताब्दी व राजधानी का किराया, जानें कितनी होगी बचत

Tue, 13 Jun 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Jun 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
shatabdi and rajdhani express fare will go down
डेमो - फोटो : demo pic

शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस का किराया अब करीब ढाई सौ रुपये कम हो जाएगा। रेलवे इन दोनों ट्रेनों में टिकट किराया और कैटरिंग की सुविधा को अलग-अलग करने जा रहा है।

विज्ञापन


इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान ही कैटरिंग के लिए दी जाने वाली राशि नहीं देनी पड़ेगी। माना जा रहा है कि कैटरिंग की ये वैकल्पिक सुविधा 15 जून से शुरू हो सकती है।उल्लेखनीय है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में कैटरिंग सेवाओं के लिए चार्ज लिया जाता है।
विज्ञापन


यह टिकट बुक कराने के दौरान ही काट लिया जाता है, लेकिन यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने में आए दिन शिकायतें दर्ज हो रही थीं। इससे भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर कैटरिंग की अनिवार्यता समाप्त करने का दबाव बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में आईआरसीटीसी ने तेजस एक्सप्रेस में कैटरिंग को वैकल्पिक बना दिया, जिसे यात्रियों ने बहुत सराहा। इसी तर्ज पर निजामुद्दीन-मुंबई अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस और पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस में सिस्टम को लागू किया गया, जो सफल रहा।

अब पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन से रवाना होने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12003) और चारबाग रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12436) में कैटरिंग को वैकल्पिक बनाने जा रही है।

यानी की टिकट बुक कराते वक्त आपको कैटरिंग के लिए पैसा देना अनिवार्य नहीं होगा। आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि 15 जून से यह सुविधा शुरू हो सकती है। हालांकि, इसके लिए अभी तक आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है।

मेन्यू में होगा पिज्जा, बर्गर

shatabdi and rajdhani express fare will go down
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ जंक्शन से रवाना होने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में कैटरिंग के लिए 175 रुपये लिए जाते हैं जबकि राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने पर कैटरिंग के लिए 220 रुपये देने पड़ते हैं।

कैटरिंग की सुविधा वैकल्पिक हो जाने के बाद यात्रियों को टिकट के साथ कैटरिंग की राशि नहीं देनी होगी। इससे टिकट की दर सस्ती हो जाएगी। बता दें कि इन ट्रेनों में विमानों की तर्ज पर फ्लेक्सी प्राइसिंग लगाई जा रही है।

आईआरसीटीसी ने मैक डोनाल्ड, केएफसी, स्विट्ज फूड्स, ओनली अलीबाबा, डोमिनोज, हल्दीराम, बीकानेरवाला, निरूला, सागर रत्न, पिज्जा हट से कॉन्ट्रैक्ट किया है।

इसके तहत ई-कैटरिंग पर फूड ऑर्डर करने पर यात्रियों को बर्गर व पिज्जा की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट, ईमेल या 139 पर एसएमएस कर खाना ऑर्डर करना होगा।

राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस में फ्लेक्सी प्राइसिंग लागू है। यानी हर दस प्रतिशत सीटों की बुकिंग के बाद किराया दस प्रतिशत बढ़ जाएगा। अधिकतम डेढ़ गुना तक किराया बढ़ेगा।रेलवे फ्लेक्सी प्राइसिंग से होने वाले नुकसान पर मंथन कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन ट्रेनों से फ्लेक्सी प्राइसिंग समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed