फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shashi tharoor speaks on AMU controversy.

भारत माता की जय न बोलने की छूट देता है हमारा संविधान: कांग्रेस नेता शशि थरूर

Mon, 14 May 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 May 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
shashi tharoor speaks on AMU controversy.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि हमारा संविधान ‘भारत माता की जय’ न बोलने की छूट देता है। विविधता का सम्मान करना ही भारतीय लोकतंत्र की विशेषता है। थरूर ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) की प्रदेश इकाई की ओर से आयोजित ‘समावेशी राजनीति के साथ राष्ट्र निर्माण’ पर परिचर्चा में यह बात कही। वे इसके चेयरमैन भी हैं।

विज्ञापन


थरूर ने कहा, मैं भारत माता की जय बोलता हूं। लेकिन, कुछ धर्मों में देवी की पूजा का निषेध हो सकता है। वे इसके बजाय जय हिंद या जय भारत बोलते हैं, तो हमारा संविधान उन्हें ऐसा करने का अधिकार देता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। गाय को सुरक्षित रखना जरूरी है, लेकिन लोगों को मारकर गाय को सुरक्षित रखना उचित नहीं है। भाजपा के लोग अपने से असहमति रखने वालों को पाकिस्तान जाने का नारा देते हैं, लेकिन कनाडा जाने के लिए नहीं कहते। अगर दुश्मन हैं तो उन्हें दूर भेजो, पर वे अपनी बांटने वाली राजनीति के चलते ऐसा कहते हैं। राहुल गांधी को राजकुमार की जगह शहजादा कहने की भी यही वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

shashi tharoor speaks on AMU controversy.
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एएमयू से मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर हुए बवाल पर संघ परिवार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंदर अपनी बात ताकत से नहीं, तर्क से मनवानी चाहिए।

थरूर ने कहा कि एएमयू में जिन्ना की फोटो 1938 से लगी है, लेकिन लोगों का ध्यान जरूरी मुद्दों से हटाने के लिए इसे हवा दी जा रही है। जिन्ना का फोटो हटवाने के लिए एकेडमिक बहस-मुबाहिसा चलाना चाहिए। इसके बजाय विश्वविद्यालय में घुसकर कानून तोड़ा जा रहा है।

यूपी सरकार ने इसे रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि वे जिन्ना के फैन नहीं हैं, पर मुंबई हाईकोर्ट और मुंबई बार एसोसिएशन के दफ्तर में उनकी फोटो लगी है, क्योंकि जिन्ना ने वहां काम किया था। उन्होंने कहा कि एकेडमिक स्वतंत्रता में भाजपा को विश्वास ही नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह भी मौजूद रहे।

कर्नाटक में नहीं चली योगीगीरी
थरूर ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक के मतदाताओं ने ही सवाल करने खड़े कर दिए कि वे उस वक्त वहां क्या कर रहे हैं, जब यूपी में आंधी-तूफान में लोग मर रहे हैं। वहां बिल्कुल भी योगीगीरी नहीं चली। नतीजे आने के बाद वहां सभी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

बीजेपी को सत्ता में आने से रोकेगा महागठबंधन

shashi tharoor speaks on AMU controversy.
शशि थरूर से पूछा गया कि सिद्धांतों को दूर रखकर आगामी लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा से कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार है। इस पर थरूर ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर करने के लिए ये दल एक साथ आएंगे। सभी मानते हैं कि गठबंधन करके भाजपा को सत्ता में आने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है।

एआईपीसी से जुड़ने का आह्वान
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित परिचर्चा में एआईीसी की अध्यक्ष डॉ. अमिता सिंह ने प्रोफेशनल्स से अधिक से अधिक संख्या में एआईपीसी से जुड़ने का आह्वान किया। एआईपीसी के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर आलिम जावेरी और रीजनल कोऑर्डिनेटर सलमान अनीस सोज ने समावेशी विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

अब पाक के साथ नहीं चलेगी बिरयानी पॉलिटिक्स
थरूर से पूछा गया कि राहुल गांधी ने बिना सहयोगी दलों की सहमति के ही खुद को पीएम पद का दावेदार घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि एक संवाददाता के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने ऐसा कहा था। इसे संदर्भ से काटकर प्रचारित नहीं किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि भारत में आतंकवादी घटनाओं में पाकिस्तानी आतंकी का हाथ है। इसको लेकर वहां के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बयान कोई अचंभित करने वाली बात नहीं है। हां, पीएम मोदी को जरूर समझ लेना चाहिए कि अब चिकेन-बिरयानी पॉलिटिक्स नहीं चलेगी। थरूर ने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम पर आरोप लगाने के बजाय राफेल घोटाला, दोकलाम और सीमा पार आतंकवाद पर बोलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed