फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shashi singh taken in custody by cbi

उन्नाव रेप कांड में दूसरी गिरफ्तारी, पीड़िता को विधायक के पास ले जाने वाली महिला भी गिरफ्तार

Sun, 15 Apr 2018 02:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Apr 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
shashi singh taken in custody by cbi
CBI

उन्नाव रेप कांड में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने पीड़िता को आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास ले जाने वाली महिला शशि सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सेंगर को सीबीआई की विशेष अदालत ने सात दिनों की रिमांड पर सीबीआई के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


सीबीआई शशि सिंह को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि शशि ने ही उसे विधायक से मिलवाया था। शशि के बेटे शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उधर, सीबीआई ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता का लखनऊ के लोहिया अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया। एक्सरे भी करवाया ताकि उसकी सही उम्र की जांच की जा सके। तीन घंटे की जांच के बाद पीड़िता को वापस उन्नाव भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सीबीआई ने सेंगर को एसीजेएम (सप्तम) सुनील कुमार की अदालत में दोपहर बाद 3.45 बजे पेश किया। कोर्ट ने विधायक को पॉक्सो एक्ट में 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। इस दौरान सेंगर के वकील ने विरोध नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने सेंगर को 21 अप्रैल तक के लिए सीबीआई के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान सेंगर से उनके वकील मिल सकेंगे।

रेप के समय कुलदीप के आंगन में मौजूद थी शशि!

shashi singh taken in custody by cbi
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि शशि ही उसे चार जून 2017 को रात आठ बजे विधायक के पास नौकरी दिलाने के बहाने ले गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुलदीप सिंह सेंगर ने उसके साथ बलात्कार किया। उस समय उनके घर के आंगन में शशि मौजूद थी। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज एफआईआर में शशि सिंह को सह आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई टीम ने विधायक से पूछताछ के बाद शनिवार को शशि सिंह से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में वह खुद को बेगुनाह बताती रही। उसने कहा, उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। शशि ने रोते हुए बताया कि उसके बेटे शुभम को पीड़िता ने फर्जी केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया था। वह इसकी पैरवी कर रही थी और मदद की गुहार लगाने विधायक कुलदीप सिंह के पास गई थी। कुलदीप सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की। यह कोशिश नाकाम हुई तो उसे रेप के मामले में फंसा दिया गया। शुरुआती पूछताछ के बाद सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि  शशि और कुलदीप का पीड़िता से एक साथ आमना-सामना कराया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, शशि के विधायक कुलदीप से पारिवारिक संबंध हैं। शशि का पति हरिपाल सिंह फौज में है। चार दिन पहले शशि सिंह पूरे परिवार के साथ लखनऊ आई थी और मीडिया के सामने खुद को बेकसूर बताया था। उसने पीड़िता को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। इसके अगले दिन विधायक की पत्नी के साथ वह डीजीपी ओम प्रकाश सिंह से भी मिली थी और न्याय की गुहार लगाई थी। शशि ने डीजीपी को बताया कि उसके बेटे के खिलाफ पीड़िता ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया। पांच महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूट कर बाहर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed