{"_id":"6b0b608ea4f3a377213ec39227a59e24","slug":"share-of-up-in-unnao-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजाने पर पहला हक यूपी का: राजेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजाने पर पहला हक यूपी का: राजेंद्र चौधरी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 19 Oct 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में भले ही अभी तक सोने का कोई अता-पता न लगा हो लेकिन इस पर हक के दावे तेज हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के कारागार एवं खाद्य रसद मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि खजाने पर पहला अधिकार यूपी पर है।
डौंडिया खेड़ा के किले में एक हजार टन सोना दबा होने के दावे के बाद शुक्रवार से खुदाई का काम शुरू हो गया है। अभी पता नहीं कि सोना मिलेगा या नहीं लेकिन खजाने पर हक जताने का सिलसिला शुरू हो गया है।
सपा प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि यदि खजाना मिलता है तो उस पर पहला हक उत्तर प्रदेश का है।
यूपी पिछड़ा हुआ राज्य है। इसके विकास के लिए बहुत संसाधनों की जरूरत है। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने डौडियाखेड़ा में और सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। एडीजी मुकुल गोयल ने बताया कि डौडियाखेड़ा में एक कंपनी पीएसी और तैनात की जाएगी।
विज्ञापन