{"_id":"6a078b9c2bdb5776bb0ee181","slug":"shani-jayanti-today-married-women-will-observe-vat-savitri-fast-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1739604-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शनि जयंती आज, वट सावित्री व्रत रखेंगी सुहागिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शनि जयंती आज, वट सावित्री व्रत रखेंगी सुहागिनें
विज्ञापन
लखनऊ। ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शनिवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस बार शनि जयंती के साथ वट सावित्री व्रत का विशेष संयोग भी बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था। श्रद्धालु व्रत रखकर शनि देव की पूजा, मंत्र जाप और दान-पुण्य करेंगे।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या पितरों के तर्पण, पितृ दोष निवारण और दान के लिए भी अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन गाय, कौवे और कुत्तों को भोजन कराने तथा गरीबों की सहायता करने का विशेष महत्व बताया गया है।
भारतीय नक्षत्रवाणी पंचांग के संपादक पुनीत वार्ष्णेय ने बताया कि वर्तमान में कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती और सिंह और धनु राशि पर ढैय्या का प्रभाव चल रहा है। ऐसे में पीपल और शमी वृक्ष की पूजा, सरसों के तेल का दीपक जलाने, काले तिल, उड़द, लोहे के बर्तन और काले वस्त्र का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना को भी लाभकारी माना गया है।