फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shakti Metro passengers appreciate the contribution of women

Lucknow News: शक्ति मेट्रो की सवारियाें ने महिलाओं के योगदान को सराहा

Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shakti Metro passengers appreciate the contribution of women
अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।
लखनऊ। समाज में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का सम्मानित करने के उद्देश्य से शनिवार को अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया। इस मेट्रो में ऑपरेशन सिंदूर में योगदान देने वाली नायिकाओं से लेकर आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली वीरांगनाओं के व्यक्तित्व से रूबरू होने का मौका यात्रियों को मिला।
विज्ञापन

एमडी सुशील कुमार ने शक्ति मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन हफ्तेभर तक चलेगी। अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई, जहां एमडी ने विशेष रूप से डिजाइन की गई मेट्रो में सवार होकर ‘एक्जीबिशन ऑन व्हील्स’ का अवलोकन किया। इसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रमुख 45 महिलाओं की प्रेरणादायक यात्राओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

एमडी ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर स्थापित ‘वॉल ऑफ ग्रैटिट्यूड’ का भी अनावरण किया। यह एक विशेष दीवार है जहां लोग उन महिलाओं के लिए संदेश लिख सकते हैं, जिन्होंने उनके जीवन को प्रभावित किया है। कई यात्रियों ने इसमें भाग लेते हुए अपनी मां, पत्नी, बहन, शिक्षक, सहकर्मी, मित्र आदि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संदेश लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमौसी मेट्रो स्टेशन पर महिला हाउसकीपिंग व सुरक्षा स्टाफ के लिए विशेष म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। इसके विजेताओं को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर प्रबंध निदेशक ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा ‘शो योर टैलेंट’ पहल के तहत हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक संगीत कार्यक्रम भी हुआ। महिला यात्रियों ने पसंदीदा गीत गाए।

एमडी ने कहा कि हमारी हर तीन में से एक ट्रेन महिला ऑपरेटर द्वारा संचालित की जाती है। इसी प्रकार कोर तकनीकी विभागों जैसे मेंटेनेंस, सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल सिस्टम आदि में हर चार कर्मचारियों में से एक महिला है। इसके अतिरिक्त लखनऊ में लगभग 20% अधिकारी महिला हैं।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

अमौसी मेट्रो स्टेशन से शक्ति मेट्रो का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed