फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shakti forest will be built in Pursaini, 80 percent of the plants will be planted by women

Lucknow News: पुरसैनी में बनेगा शक्ति वन, 80 फीसदी पौधे रोपेंगी महिलाएं

Fri, 11 Jul 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Shakti forest will be built in Pursaini, 80 percent of the plants will be planted by women
पुरसैनी में बनेगा शक्ति वन, 80 फीसदी पौधे रोपेंगी महिलाएं
लखनऊ। वन विभाग मोहनलालगंज के ग्राम पुरसैनी में करीब ढाई हेक्टेयर जमीन पर शक्ति वन विकसित करेगा। इसकी स्थापना में नारी शक्ति की मदद ली जाएगी। 15 अगस्त से पहले यहां बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराने की योजना है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से इसका उद्घाटन कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


डीएफओ शितांशु पांडेय ने बताया कि शक्ति वन को तैयार करने से लेकर पौधरोपण के सभी कार्यों में करीब 80 फीसदी भागीदारी महिलाओं की रहेगी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस नए वन क्षेत्र को शक्ति वन का नाम दिया गया है। बताया कि उबड़-खाबड़ क्षेत्र को समतल करने का काम पूरा कर लिया गया है। महिला वाचरों की देखरेख में गांव की स्वयंसेवी व पर्यावरण प्रेमी महिलाओं की मदद से इसे पौधरोपण के योग्य बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। पाैधरोपण के लिए गड्ढा खोदकर उसमें गोबर की खाद डाली जा चुकी है। राज्यपाल से कार्यक्रम की तिथि मिलने के बाद शक्ति वन योजना का शुभारंभ किया जाएगा। भविष्य में यहां की सभी योजनाओं में महिलाओं को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed