फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shakila turn indian from pakistani

27 साल बाद ये पाकिस्तानी महिला बनेगी हिंदुस्तानी

Tue, 22 Dec 2015 10:47 AM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
shakila turn indian from pakistani

मोदी सरकार की मुहिम से एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय पहचान मिलने जा रही है। शांति नगर, कैंट में 27 वर्षों से रह रहीं पाकिस्तान की शकीला बानो के लिए मंगलवार का दिन अहम होगा।

विज्ञापन


मंगलवार शाम चार बजे कलेक्ट्रेट में विशेष सचिव, पासपोर्ट एवं नागरिकता अनुभाग सूर्य नारायण शकीला से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर नागरिकता पर अंतिम मुहर लगाएंगे। ऐसा हुआ तो शकीला को एक भारतीय के सारे अधिकार प्राप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कराची की रहने वाली शकीला का निकाह 27 बरस पहले शांति नगर में रहने वाले मुन्ना बाबू से हुआ था। तब से शकीला भारत की बहू तो बन गईं लेकिन कानूनी मान्यता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय बनने के बाद नरेन्द्र मोदी को राखी बाधेंगी शकीला

shakila turn indian from pakistani

निकाह के बाद से ही वह एलटीवी पर भारत में रह रही हैं। उधर शकीला ने कहा कि मोदी जी वो कर रहे हैं जो एक भाई अपनी बहनों के लिए करता है। अगर मौका मिला तो मैं उन्हें राखी बांधूंगी।

27 सालों के इंतजार के बाद भारतीय नागरिकता मिलने से चंद कदम दूर खड़ी शकीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया किया। शकीला बोलीं, मोदी जी वो कर रहे हैं जो एक भाई अपनी बहनों के लिए करता है।

अगर मौका मिला तो मैं उन्हें राखी बांधूंगी। साथ ही शकीला ने कहना है पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू भाई- बहन जो भारत की नागरिकता चाहते हैं उन्हें भी भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed