फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shahnawaz Hussain alleges sp

चुनाव जीतने के लिए सपा सरकार खेल रही 'गंदा खेल'

Wed, 30 Apr 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Apr 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
Shahnawaz Hussain alleges sp

चुनाव जीतने के लिए प्रदेश की सपा सरकार 'गंदा खेल' खेल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि भाजपा आयोग से लिखित शिकायत करेगी।

विज्ञापन


हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार, जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को फोन करके चुनाव में सत्तापक्ष की मदद करने के लिए धमका रही है।

मुख्यमंत्री आवास का एक अधिकारी, जिलाधिकारियों को फोन करके सपा व कांग्रेस की मदद के लिए धमका रहा है।

कह रहा है कि सूबे में तीन साल अभी सपा की सरकार ही रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे की चिंता कर रहे हैं।

भाजपा तोड़ेगी रिकॉर्ड

Shahnawaz Hussain alleges sp

शहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इन सबको सबक सिखाने का फैसला कर लिया है। यूपी से भाजपा को रिकॉर्डतोड़ सीटें मिलेंगी।

अटल बिहारी वाजपेयी के घर उत्तर प्रदेश की मोदी सरकार में बड़ी व महत्वपूर्ण भागीदारी होगी।

यूपी के लोगों को अपना महत्व समझना होगा कि भाजपा ने उन्हें दस साल बाद फिर देश को प्रधानमंत्री देने का गौरव प्राप्त करने का मौका दिया है।

हुसैन मंगलवार को यहां भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग रखे नजर

Shahnawaz Hussain alleges sp

शहनवाज ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मुख्यमंत्री आवास से किए जा रहे फोन पर नजर रखने का इंतजाम करे।

भाजपा आयोग को इस बारे में लिखित शिकायत करेगी और फोन करके धमकाने वाले अधिकारी का नाम भी बताएगी।

उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब कांग्रेस मतदान पूरे होने के पहले ही हार मान चुकी है। कांग्रेसी सेना बैरकों में लौट गई है।

विज्ञापन

वोट से जन्नत या दोजख नहीं

Shahnawaz Hussain alleges sp

शाहनवाज ने कहा कि हर चुनाव से पहले कुछ मौलाना फतवों की राजनीति शुरू कर देते हैं। मुसलमानों को फतवों की राजनीति में नहीं उलझना चाहिए।

वोट ऐसा मसला नहीं है जिससे जन्नत व दोजख का फैसला होता हो।

इसलिए इसमें फतवे मानने भी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सियासी फतवा दिलवाने की जांच होनी चाहिए।

बौखला गए हैं फारूख

Shahnawaz Hussain alleges sp

शहनवाज ने कहा कि जमानत जब्त होती देख फारुख अब्दुल्ला बौखला गए हैं।

उन्हें भाजपा को वोट देने वालों के बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए, क्योंकि उनका पूरा परिवार इस बार चुनावी समुद्र में डूब जाने वाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद कश्मीरी पंडितों को बसाया जाएगा। उनको संरक्षण दिया जाएगा।

इसलिए नहीं आए मोदी

Shahnawaz Hussain alleges sp

मोदी के लखनऊ न आने के सवाल पर शाहनवाज ने कहा कि मोदी यहां महारैली कर चुके हैं। राजनाथ सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के तहत ही मोदी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके लखनऊ न आने की सियासी वजहें निकालना बिल्कुल गलत है।

शाहनवाज से सवाल हुआ कि पीएमओ में आग से केंद्र सरकार की करतूतों के कई सुबूत नष्ट होने की आशंका है। ऐसे में नई सरकार घपलेबाजों पर कार्रवाई कैसे करेगी?

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जब पकड़े जाएंगे तो सब उगलने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed