फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shaheen dreamed of becoming a doctor right after high school

Lucknow News: हाईस्कूल के बाद ही शाहीन से डॉक्टर बनने का देखा था सपना

Fri, 14 Nov 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shaheen dreamed of becoming a doctor right after high school
लखनऊ। दिल्ली विस्फोट मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन ने हाईस्कूल के बाद डॉक्टर बनने का सपना देखा था। उसने इंटरमीडिएट में इसीलिए जीव विज्ञान वर्ग से पढ़ाई की थी। बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रशासन ने शाहीन का रिकॉर्ड खंगाला। रिकाॅर्ड के अनुसार डॉ. शाहीन ने 1993 में हाईस्कूल व 1995 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास की।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन उस दौर में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं और शाहीन की सहपाठियों से भी संपर्क करने का प्रयास कर रहा जिससे उसके स्वभाव और रूझान आदि की जानकारी मिल सके। दिल्ली में विस्फोट मामले में शाहीन की संलिप्तता से सभी शिक्षिकाएं हैरान हैं। वह यकीन नहीं कर पा रही हैं कि इतके अनुशासन वाले शिक्षण संस्थान से पढ़ी छात्रा देश के विरुद्ध आतंकी घटना में लिप्त हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed