फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shahabuddin joins even before transfer

तबादले से पहले ही संभाल लिया चार्ज

Wed, 20 Aug 2014 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
shahabuddin joins even before transfer

आवास विकास परिषद में नए आयुक्त

विज्ञापन
शहाबुद्दीन ने सोमवार की छुट्टी के बावजूद पद ग्रहण किया। उन्होंने औपचारिक कामकाज मंगलवार को शुरू किया।

बड़े ही गुपचुप अंदाज में एमकेएस सुंदरम का तबादला हुआ है, जिसकी भूमिका 16 अगस्त की शाम को ही तैयार हो गई थी।

आईएएस के ट्रांसफर की लिस्ट मंगलवार को जारी हुई लेकिन परिषद में रविवार रात से ही शहाबुद्दीन की जॉइनिंग की तैयारी शुरू हो गई थी।


अनेक ऐसे मामले थे, जिनकी परतें एमकेएस सुंदरम ने खोलना शुरू कर दिया था।

सिद्धार्थ विहार योजना में बिल्डरों को पहले हाईकोर्ट से स्टे के बावजूद प्लॉट आवंटित कर दिया गया और जब कोर्ट ने अवमानना माना तो अधिकारियों ने ले आउट बदलने की तैयारी कर ली।

इस पर भी बाद में रोक लग गई। अदालती आदेश के चलते बल्क सेल के प्लाट नंबर 3 और 4 का आवंटन नहीं किया जा सकता।

पहले अधिकारी इसके लिए समझौता होने का दावा कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आरोप लगे कि अधिकारियों ने बिल्डरों को लाभ देने के लिए पूरी योजना का ले आउट तक बदलने की तैयारी की थी।

इस बीच पूर्व कमिश्नर एमकेएस प्रशिक्षण के लिए चले गए। उन्हें बुधवार को वापस लौटना था, इससे पहले उनका तबादला कर शहाबुद्दीन को यहां जॉइन करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed