फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shaba wife of ISI agent Mohammad Raees caught from Gonda said hang her husband

मेरा शौहर गद्दार: ISI एजेंट रईस की बीवी बोली- बेवा बनकर जी लूंगी, मगर ऐसे मर्द संग रहना तो दूर सोचना भी गुनाह

Fri, 21 Jul 2023 10:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Jul 2023 10:08 AM IST
सार

मोहम्मद रईस की पत्नी शबा ने बताया कि शादी तय करते समय उसके घर वालों से बताया गया था कि मोहम्मद रईस मुंबई के एक होटल में नौकरी करता है। शादी के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में रईस की गिरफ्तारी से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
Shaba wife of ISI agent Mohammad Raees caught from Gonda said hang her husband
रईस की पत्नी शीबा बानो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा से यूपी एटीएस की गिरफ्त में आए आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस की बीवी शबा बानो ने कहा कि मेरा शौहर गद्दार निकल गया, उसे सूली पर चढ़ा दो। मुझे जरा भी अफसोस नहीं होगा। शबा के निकाह की मेहंदी का रंग फीका जरूर पड़ गया है मगर महावर अब तक नहीं छूटा है। निकाह की यादें ताजा हैं। मगर शबा बोली- बेवा की जिंदगी जी लूंगी, मगर ऐसे मर्द के साथ रहना तो दूर उसके बारे में सोचना भी गुनाहे-अजीम है।

विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर दीनपुरवा से पकड़े गए रईस की पत्नी शबा बानो पति के देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के खुलासे से हतप्रभ है। उसने कहा कि शादी के अभी दो माह ही हुए थे, इसी बीच पति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों में एटीएस ने गिरफ्तार किया है। जिस समय एटीएस ने रईस को घर से दबोचा, उस समय पत्नी भी घर में ही थी। गिरफ्तारी के दो दिन बाद मायके वाले शबा बानो को अपने घर कोमसाबाद उमरी बेगमगंज लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शबा ने बताया कि शादी तय करते समय उसके घर वालों से बताया गया था कि मोहम्मद रईस मुंबई के एक होटल में नौकरी करता है। शादी के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में रईस की गिरफ्तारी से पूरा परिवार सदमे में है। शबा ने कहा- मैं अपने देश के साथ हूं। मुल्क से गद्दारी करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उसने कहा- रईस ने न सिर्फ देश के साथ बल्कि उसके साथ भी धोखा किया है। वह न तो कभी उसे माफ करेगी और न ही कोई दुआ मांगेगी।

विज्ञापन

पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद रईस को लेकर परिजन काफी चिंतित व परेशान हैं। देशविरोधी गतिविधियों में रईस के शामिल होने के बाद परिजनों में दुख के साथ ही आक्रोश भी है। रईस की करतूतों का परिणाम कहीं अन्य परिजन को न भुगतना पड़े, इसके लिए पिता मोहम्मद हुसैन उसे बेदखल करने की बात कह रहे हैं।

मोहम्मद हुसैन ने कहा कि करीब 60 साल की उम्र हो चुकी है। कुछ ही साल जीवन के बचे हैं। ऐसे में एक बेटे के देशविरोधी साजिशों में शामिल होने से बची हुई जिंदगी सुकून से नहीं जी सकेंगे। कहा कि मेरी परवरिश में कोई कमी नहीं रही, मगर मुंबई जाने पर रईस को आतंकियों ने जाल में फंसा लिया। मगर अब वह बेटे का साथ नहीं देंगे। वह पूरी निष्ठा से देश के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed