Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sexually exploited a woman after trapping her in a love trap, also raped the victim's 11 year old daughter

Lucknow News: महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया यौन शोषण, पीड़िता की 11 साल की बेटी से भी किया दुष्कर्म

Tue, 03 Jun 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sexually exploited a woman after trapping her in a love trap, also raped the victim's 11 year old daughter
लखनऊ। अलीगंज निवासी एक महिला को मऊ के पलीगढ़ नरसिंहपुर निवासी अनूप सिंह ने प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। इसके बाद महिला की 11 साल की बेटी के साथ गलत काम किया। जानकारी होने पर महिला ने मड़ियांव थाने में अनूप, उसके जीजा अर्जुन सिंह, मां द्रौपदी व पिता स्वामीनाथ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि केस दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, वह पति और बेटी के साथ रह रही थी। इसी बीच उनके मकान के पहले तल पर अनूप परिवार के साथ रहने आया। आरोपी उनसे अश्लील बातें करता था। मई 2021 में अनूप ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने बदनाम करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि 27 जुलाई को महिला गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर अनूप ने पिटाई कर दी, जिससे पेट में ही बच्चा मर गया।
विज्ञापन

इसके बाद गर्भपात कराना पड़ा। आरोपी पीड़िता को छोड़कर अपने गांव चला गया। इस बीच महिला के पति को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद महिला के पति और आरोपी के घरवालों में समझौता हुआ। अनूप पीड़िता को लेकर किराये के दूसरे मकान में रहने लगा। आरोप है कि अनूप महिला की 11 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। 11 अप्रैल को आरोपी ने बालिका के साथ गलत काम किया। बेटी ने मां से आपबीती बताई। पीड़िता ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो उन्होंने तेजाब से जलाने की धमकी दी। आरोपी ने भी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की बात कही। परेशान होकर महिला ने मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed