{"_id":"5ec24efc78dd08324c7fe007","slug":"sexual-assault-with-sisters-in-bakshi-ka-talab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर सगी बहनों से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर सगी बहनों से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 18 May 2020 02:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 May 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बख्शी का तालाब में बीकेटी थानाक्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का झांसा देकर गांव के ही दो युवकों ने शनिवार रात घर से भगाकर गांव में बने एक बेसमेंट में दोनों से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों किशोरियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। रातभर बेटियों को खोजते परेशान घर वालों को दोनों बहनें रविवार सुबह सीतापुर रोड पर एक ढाबे के पास भटकती मिलीं। उन्हें किशोरियों ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
किशोरियों की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक अमन व शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन