फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sexual assault on a girl in gomti nagar in lucknow

लखनऊः गोमती नगर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

Sat, 11 Apr 2020 12:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Apr 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
sexual assault on a girl in gomti nagar in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार रात छात्रा (16) से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद डरी- सहमी छात्रा अपने घर गई और चुपचाप कमरे में लेट गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के मुताबिक, विनीत खंड निवासी किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। परिवार में मां, भाई और भाभी हैं। गुरुवार रात 8 बजे छात्रा किसी काम से रेलवे लाइन के किनारे गई थी।
विज्ञापन


वहां मौजूद दो युवकों ने उसे अकेला देख पकड़ लिया। उसका मुंह दबाकर रेलवे क्रॉसिंग के पास अर्द्धनिर्मित मकान में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो जान से मार देंगे। वह डरी सहमी घर पहुंची। बगैर खाना खाए सो गई। देर रात को उसकी तबियत अचानक खराब हो गई।

इस पर किशोरी ने मां को पूरी जानकारी दी। मां ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। रात में पहुंची पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर अतुल चौबे और अतुल शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

किशोरी की शुक्रवार सुबह चिकित्सीय जांच करायी गयी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, देर शाम दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात कुबूल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed