फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sextorsion gang network from asam to rajasthan

Lucknow News: असम के मोबाइल नंबर, राजस्थान के रेवाड़ी में बैंक खाता, भरतपुर से ऑपरेशन

Mon, 25 Sep 2023 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
sextorsion gang network from asam to rajasthan
सेक्सटॉर्शन प्रकरण : बीबीडी के व्यापारी ने गिरोह के जाल में फंसकर की थी खुदकुशी
विज्ञापन

- पुलिस की तफ्तीश में सामने आए कई तथ्य, एक टीम राजस्थान में आरोपियों की तलाश में जुटी

सूरज शुक्ला, लखनऊ। सेक्सटॉर्शन गिरोह से त्रस्त होकर व्यापारी के खुदकुशी करने के मामले की तफ्तीश में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस गिरोह ने व्यापारी काे शिकार बनाया उनके मोबाइल नंबर असम के दो शख्स की आईडी पर हैं। गिरोह ने राजस्थान के रेवाड़ी में फर्जी आईडी पर खाते खुलवाए और भरतपुर जिले के एक गांव में बैठकर फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे हैं। एडीसीपी पूर्वी की टीम की जांच में ये तथ्य सामने आए हैं। एक टीम भरतपुर में दो दिन से तफ्तीश कर रही है। कुछ संदिग्धों को उठाया भी है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा भी कर सकती है।

बीबीडी इलाके के 50 वर्षीय व्यापारी को सेक्सटॉर्शन गिरोह ने वीडियो कॉल की थी। जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया और 88 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। 10 लाख रुपये की और मांग कर रहे थे। इससे त्रस्त होकर व्यापारी ने 17 सितंबर को इंदिरा नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। 18 सितंबर को देर रात नगराम इलाके में नहर से शव बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि दो नंबरों से आरोपियों से व्यापारी से संपर्क किया था। ये दोनों नंबर असम के पते की आईडी पर हैं। आईडी नयनमणि दास और मजमिल लस्कर के नाम की हैं। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बस ने बताया कि आरोपी प्री-एक्टिवेटेड सिमों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


भरतपुर की मिली लोकेशन
जिन दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया वह अभी भी सक्रिय हैं। ये दोनों नंबर राजस्थान के भरतपुर जिले में सक्रिय मिले हैं। जानकारी के मुताबिक भरतपुर जिले के भंडारा गांव में बैठे साइबर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इससे समझा जा सकता है कि मोबाइल नंबर असम के पते की आईडी पर लिए गए और राजस्थान में बैठकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। जिस खाते में रकम ट्रांसफर करवा रहे हैं वह राजस्थान के रेवाड़ी जिले का है। ये पूरा जाल इसलिए है, जिससे जांच एजेंसी आसानी से उन तक न पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके नाम पर खाता उसको पता ही नहीं
साइबर अपराधी जिन बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं वह फेक आईडी पर खुलवाए गए होते हैं। खासकर किसी मजबूर, गरीब लोगों को वह अपने जाल में फंसाते हैं। कुछ रुपये देकर उनकी आईडी लेकर खाता खुलवाकर उसमें पैसे मंगवाते हैं। इस मामले में भी वही किया गया। जिसके नाम पर बैंक खाता है उसको पता तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed