फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sex racket controler get caught by Police.

लखनऊ में कुछ इस तरह से हुआ ऑन लाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Tue, 21 Jul 2015 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jul 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
sex racket controler get caught by Police.

महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजी सुतापा सान्याल के निर्देश पर चिनहट पुलिस व सर्विलांस टीम ने सोमवार शाम शिवपुरी इलाके के एक मकान पर छापा मारकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट संचालिका को तीन कॉलगर्ल के साथ पकड़ा।

विज्ञापन


मौजमस्ती करने पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर व देह व्यापार में हाथ बंटा रहे संचालिका के बेटे व नौकर को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक एनजीओ के संचालक आशीष श्रीवास्तव की सूचना पर महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डिप्टी एसपी साधना सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सत्या सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी धीरेंद्र शुक्ला व चिनहट पुलिस टीम ने शिवपुरी कमता के एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट संचालिका मधु श्रीवास्तव उर्फ सरिता के साथ तीन कॉलगर्ल, प्रॉपर्टी डीलर संजय शर्मा, मधु के बेटे अतुल श्रीवास्तव व नौकर अभिषेक को गिरफ्तार किया। संचालिका व अन्य लोगों की तलाशी में 17 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन


सिलाई सिखाने के बहाने देह व्यापार में उतारा
हत्थे चढ़ी कॉलगर्ल में दो गुडंबा थाना क्षेत्र व एक सीतापुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि वह आत्मनिर्भर बनने के इरादे से मधु के यहां सिलाई सीखने जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मधु उनसे न सिर्फ अश्लील बातें करके भावनाएं भड़काती थी, बल्कि उनके सामने परिचित से संबंध बनाकर उकसाया।

इस तरह से करती थी पेशे का संचालन

sex racket controler get caught by Police.

मोटी रकम और शाही ठाठ का झांसा देकर उन्हें देह व्यापार में उतारा और फोन पर ग्राहक बुक करती थी। पांच सौ से दो हजार तक रुपये ग्राहक से वसूलती और आधी रकम संचालिका लेती थी।

गोपनीयता का ध्यान रख ऑनलाइन बुकिंग

सर्विलांस सेल प्रभारी धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि मधु श्रीवास्तव फोन पर कॉलगर्ल की बुकिंग करके ग्राहक को तीन-चार घंटे बाद का समय देती थी। ग्राहक उतावला नजर आने पर उससे अधिक रुपये की मांग करके कुछ पहले का समय और बुकिंग नंबर दे दिया जाता था।

ग्राहक को निर्धारित समय से पांच मिनट पहले पहुंचकर ड्राइंग रूम में इंतजार करना होता था। वहीं पैसे जमा कराकर आधे घंटे के लिए कॉलगर्ल को उसके साथ कमरे में भेजती थी। उस कॉलगर्ल के अगले ग्राहक का नंबर 40 मिनट बाद का होता था।

इस तरह पहले आए ग्राहक के जाने के पांच मिनट बाद दूसरा ग्राहक आता था। इसी तरह अन्य कॉलगर्ल की इस हिसाब से बुकिंग करती थी कि मौजमस्ती करने आए व्यक्ति का दूसरे से सामना न हो और उसकी गोपनीयता बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed