फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sex racket caught in spa

स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 20 युवतियों और 15 युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

Sun, 14 Feb 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
sex racket caught in spa
लखनऊ में इंदिरानगर के सेक्टर 19 में स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने छापा मारकर किया खु?
लखनऊ। इंदिरानगर व गाजीपुर थानाक्षेत्र की नामी कॉलोनियों में संचालित छह सैलून व स्पा सेंटर में शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों से 35 लोगों को दबोचा जिसमें 20 युवतियां, 15 युवक समेत संचालक शामिल हैं। वहीं पुलिस ने 2.58 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी मिलीं।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, पकड़े गए लोगों और संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एक फरार संचालक आयुष समेत अन्य की तलाश की जा रही है। जबकि द माउंटेन सैलून की महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई लड़कियां लखनऊ व आसपास केजिलों की बताई जा रही है। वहीं सभी युवक लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इन स्पा सेंटरों पर पड़ा छापा
एसीपी गाजीपुर योगेश कुमार के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के अमाया हेवन ए सैलून एंड स्पा सेंटर, ईश्वरपुरी इंदिरानगर सेक्टर-12, जस्ट हेवन सैलून एंड स्पा सेंटर ओम प्लाजा इंदिरानगर सेक्टर-19 और वहीं के द माउंटेन सैलून एंड स्पा सेंटर में छापा मारा गया। इसके अलावा इंदिरानगर के द स्टाइलिश सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर, पर्पल आर्चिड सैलून एंड स्पा सेंटर शिवाजीपुरम, ब्यूटी एंड माइंड सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर में छापा डाला गया। इस दौरान गाजीपुर व इंदिरानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा व अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित दोनों थानों की पुलिस टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ टीमों ने की छापेमारी, पुलिस को धमकाया
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के नेतृत्व में एसीपी महानगर योगेश कुमार, इंदिरानगर से अजय त्रिपाठी, गाजीपुर से प्रशांत मिश्रा, गुडंबा से फरीद अहमद, इंस्पेक्टर विकासनगर और महिला थाने की पुलिस समेत आठ टीमों ने छापा डाला। इस दौरान इंदिरानगर स्थित स्टालिश सैलून एंड स्पा सेंटर, ब्यूटी एंड माइंड, गाजीपुर के जस्ट हेवन और द माउंटेन में मैनेजर और कर्मचारियों ने पुलिस को धमकाने की कोशिश की लेकिन सख्ती के आगे एक न चली। कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। इसके बाद सभी को दबोचकर थाने लाया गया।

मोबाइल पर होती थी बुकिंग, पुलिस खंगाल रही डिटेल
एडीसीपी के मुताबिक, स्पा सेंटर पर काम करने वाली युवतियां मोबाइल के जरिए ग्राहकों की बुकिंग करती थीं। हर आने जाने वाले का नाम व पता रजिस्टर में दर्ज करती थीं। पुलिस ने कई रजिस्टर व मोबाइल भी जब्त किए हैं। वहीं रजिस्टर पर मिले मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर से आम लोगों के मोबाइल पर पहले मैसेज किया जाता था। इसके बाद जब ग्राहकों से संपर्क कर मसाज के 1500 से दो हजार रुपये तय किए जाते थे। इसके बाद स्पा सेंटर पहुंचने केबाद अन्य सुविधाओं केलिए पांच से 10 हजार रुपये तक का रेट तय किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed