फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sex racket caught in hotel of charbagh, 12 accused arrested

Lucknow News: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 12 गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2023 06:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sex racket caught in hotel of charbagh, 12 accused arrested
- कैंपवेल रोड की रहने वाली महिला का है चारबाग में होटल
विज्ञापन

- सात युवतियां, मैनेजर के अलावा चार युवक आए पकड़ में
- दो घंटे तक चली कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग स्थित रेवड़ी वाली गली में होटल माया में सेक्स रैकेट चल रहा था। सूचना पर मंगलवार देर रात 12 बजे नाका व हजरतगंज महिला थाने की संयुक्त टीम ने दबिश दी। दो घंटे तक चली कार्रवाई में सात युवतियों व पांच युवकों को पकड़ा गया। इसमें होटल मैनेजर गोंडा का आनंद तिवारी भी है। पुलिस अब कैंपवेल रोड पर रहने वाली होटल की मालकिन माया की तलाश कर रही है।

एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में होटल मैनेजर के अलावा गोंडा का बृजेश शुक्ला, नंद कुमार दुबे, बाराबंकी का शरीफुल कमर और विकास तिवारी है। सात युवतियां भी गिरफ्त में आई हैं। युवकों को पुलिस नाका थाने लेकर गई, जबकि युवतियों को महिला थाने में भेजा गया। पुलिस टीम ने होटल के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नाका बृजेश द्विवेदी के मुताबिक, युवतियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। शुरुआती जांच में मिले नाम व नंबरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर भी जब्त कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों से बुलाई जाती थीं युवतियां
पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गईं युवतियां लखनऊ व बाराबंकी की हैं। ये सभी होटल के कर्मचारी के बुलाने पर पहुंचती थीं। पूछताछ में सामने आया कि होटल के कर्मचारी ग्राहकों से बातचीत कर सौदा तय करते थे। इसके बाद बाराबंकी, सीतापुर, कानपुर, उन्नाव से युवतियों को बुलाया जाता था।


अवैध कारोबार के अड्डे हैं चारबाग के कई होटल
चारबाग इलाके के कई होटल अवैध कारोबार के अड्डे बन गए हैं। इन होटलों में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, सेक्स रैकेट व काले कारोबार करने वालों ने ठिकाना बना रखा है। इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed