फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sewer choke in hazratganj ward in lucknow

लखनऊ की सीवर सफाई व्यवस्था भी लॉकडाउन, सड़क पर बह रही गंदगी

Tue, 31 Mar 2020 08:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Mar 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
sewer choke in hazratganj ward in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

सीवर सफाई के लिए ठेका लेने वाली कंपनी की लापरवाही से लॉकडाउन में लखनऊ में सीवर की सफाई का काम शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा है। इससे हजरतगंज बोर्ड के कई इलाकों में सीवर चोक होने से गंदा पानी सड़क पर उफना रहा है।

विज्ञापन


समस्या से सैकड़ों लोग परेशान हैं। सीवर चोक होने से लोगों के घरों में टॉयलेट भी उफना रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद ने निजी कंपनी के जोनल प्रभारी से लेकर कंपनी के वरिष्ठ प्रोजेक्ट मैनेजर तक से बात की, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी है।
विज्ञापन


हजरतगंज राम तीरथ वार्ड के पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वजीर हसन सहित कई इलाकों में सीवर चोक है। जब से लॉकडाउन हुआ है तब से निजी कंपनी शुएज इंडिया के कर्मचारी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जो जोनल प्रभारी हैं उनको फोन किया गया तो भी काम नहीं हुआ। इसके बाद कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को फोन किया, फिर भी काम नहीं हुआ। कंपनी ने कोई ऑफिस भी नहीं बनाया है। मैनहोल की सफाई न होने से अब लोगों के घरों के अंदर टॉयलेट उफनाने लगे हैं। इससे सब परेशान हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed