फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sewage plan prepared for 12 cities of Uttar Pradesh.

लखनऊ समेत 12 शहरों के लिए सीवरेज प्लान तैयार, इन दो शहरों को मिली तरजीह

Fri, 22 Sep 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 22 Sep 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
sewage plan prepared for 12 cities of Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

हर साल जलजमाव की समस्या से जूझने वाले शहरों को बरसात के अगले मौसम में इससे निजात मिल जाएगी। इसके लिए जल निगम ने यूपी की राजधानी समेत 12 शहरों के लिए सीवरेज प्लान तैयार किया है। प्लान में शामिल शहरों में सीवरेज सिस्टम का विस्तार करने के अलावा उन इलाकों में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी जो अब तक इस सुविधा से वंचित हैं।

विज्ञापन


इससे जहां जलजमाव से छुटकारा मिलेगा, वहीं नए क्षेत्रों में सीवरेज सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। प्लान में 7 नगर निगम और 5 नगर पालिका परिषद वाले शहर शामिल किए गए हैं। इस काम पर 877.46 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


बारिश में भारी जलभराव एक आम समस्या है। इस साल इससे प्रभावित कुछ शहरों का सर्वे किया गया। प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में बहुत तेजी से आबादी का विस्तार हुआ है, लेकिन उसके मुताबिक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़क, सीवर, बिजली व पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। इसमें सीवरेज की परेशानी प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शहरों में तो जनता पूरे साल जलभराव की समस्या से जूझती रहती है। बड़े शहरों की स्थिति बहुत दयनीय है क्योंकि यहां बढ़ती आबादी का दबाव मौजूदा सीवरेज सिस्टम नहीं झेल पा रहा है।

वाराणसी व इलाहाबाद को दी गई विशेष तरजीह

sewage plan prepared for 12 cities of Uttar Pradesh.

अमृत योजना के तहत क्रियान्वित होने वाली इन योजनाओं में वाराणसी और इलाहाबाद को विशेष तरजीह दी गई है, क्योंकि इन दोनों शहरों में अधिक काम कराया जाना है। इसलिए दोनों शहरों के लिए अधिक धनराशि की व्यवस्था की गई है।

प्लान पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय और नगर विकास सचिव की अध्यक्षता में गठित ‘राज्य स्तरीय तकनीकी समिति’ की मुहर लग चुकी है। इसके क्रियान्वयन के लिए जल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। नगर विकास विभाग ने प्लान में शामिल सभी नगर निकायों को कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर जल निगम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ताकि समय रहते उन कार्यों को पूरा कराया जा सके।

 ये प्रमुख कार्य होंगे
-पुराने सीवरेज सिस्टम की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
-जलभराव वाले क्षेत्रों में सुधार कार्य होंगे।
-जरूरत के हिसाब से नए क्षेत्रों में सीवर लाइन डाली जाएगी।
-बरसात को ध्यान में रखते हुए जल निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
-नगर निगम सीमा में होने के बावजूद सीवर लाइन से वंचित आबादी को सीवरेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

इन शहरों में होगा
नगर निगम:- लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, मथुरा, मेरठ व गाजियाबाद
नगर पालिका परिषद- लोनी, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बलिया व आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed