फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Severe heat wave in eastern and southern UP mercury crossed 40 degrees in many districts

UP Weather: पूर्वी व दक्षिणी यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में पारा 40 पार; इन जिलों में लू का अलर्ट

Thu, 15 May 2025 04:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 May 2025 04:39 PM IST
सार

UP Weather Update: पूर्वी और दक्षिणी यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, झांसी, गोरखपुर, अमेठी, लखनऊ, बहराइच समेत लगभग कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Severe heat wave in eastern and southern UP mercury crossed 40 degrees in many districts
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में 16 व 17 मई को हीटवेव और साथ ही उष्ण रात्रि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खास बात यह है कि 16 मई यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हीटवेव की तीव्रता और उसका क्षेत्रफल-विस्तार ज्यादा रहने वाला है। 

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को बांदा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री तक चला गया। पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: बीज उत्पादन के लिए पांच सीड पार्कों की होगी स्थापना, गांवों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को प्रदेश के बांदा जिला 44.2 डिग्री के साथ पूरे देश में सर्वाधिक गर्म रहा। 17 मई से तराई इलाकों में संभावित हल्की बूंदाबांदी से यहां लू की परिस्थितियां कमजोर पड़ सकती हैं।

13 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया एवं आस-पास के इलाकों में उष्ण लहर होने की संभावना है।

29 जिलों में लू के लिए येलो अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस-पास के इलाकों में उष्ण लहर होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed