{"_id":"676926976957e4f3a00400a8","slug":"severe-cold-in-up-after-rain-cold-will-increase-after-27-december-know-what-weather-will-be-like-on-christmas-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम खेल रहा लुकाछुपी का खेल: बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा बीतेगा क्रिसमस; आपके जिले का हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खेल रहा लुकाछुपी का खेल: बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा बीतेगा क्रिसमस; आपके जिले का हाल?
Mon, 23 Dec 2024 06:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:36 PM IST
सार
इस बार मौसम लुकाछुपी का खेल, खेल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आगे पढ़ें और जानें क्रिसमस कैसा बीतेगा ? और आपके जिले का हाल क्या है?
विज्ञापन
यूपी में बढ़ेगी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में इस बार दिसंबर की रातें तो सर्द हो रही हैं लेकिन दिन में धूप की तपिश भी बरकरार है। वैसे तो हर साल क्रिसमस तक कड़ाके की सर्दी होने लगती थी। स्वेटर और जैकेट के साथ टोपी और मफलर जरूरी हो जाता था मगर इस दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भी दिन में धूप की तपिश तो वहीं रात के औसत तापमान में बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो-तीन दिन मौसम की लुका छुपी का खेल जारी रहेगा। तापमान में बदलाव के साथ प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस बीच दिन का तापमान घटेगा और रात के पारे में उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है
26 से 28 के बीच बारिश के साथ ही बादलों की मौजूदगी से दिन के पारे में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली। मंगलवार को भी दक्षिणी यूपी व बुंदेलखंड के इलाके में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
