{"_id":"68bca355941c0d41960506dc","slug":"several-rounds-of-firing-on-a-property-dealer-in-the-hotel-parking-his-life-was-saved-lucknow-news-c-13-lko1070-1371654-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होटल की पार्किंग में प्रॉपर्टी डीलर पर कई राउंड फायरिंग, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होटल की पार्किंग में प्रॉपर्टी डीलर पर कई राउंड फायरिंग, बची जान
Sun, 07 Sep 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग से क्षतिग्रस्त कार।
लखनऊ। अलीगंज में शुक्रवार रात होटल की पार्किंग में कार सवार प्रॉपर्टी डीलर आयुष सिंह पर दो एसयूवी सवार नौ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। आयुष अपनी जान बचाकर भाग निकले। अलीगंज पुलिस ने चार नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
आयुष के मुताबिक रात दस बजे वह कार से दोस्तों के साथ होटल ब्लैक बक पहुंचे थे। वे जब पार्किंग में कार पार्क करने लगे तो वहां दो एसयूवी से शिवम सिंह, विवेक तिवारी, रजत चौधीर, अर्पित मिश्रा व पांच अज्ञात लोग भी आ गए। आयुष जब तक कुछ समझते कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह से उन्होंने जान बचाई और वहां से भाग गए। फायरिंग के कारण उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी थाने पहुंच कर पुलिस को दी।
इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक सोनकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आयुष और शिवम सिंह पहले दोस्त थे। किसी विवाद के कारण कुछ समय पहले पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एक मामले में मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया था। आरोपी पीड़ित पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। उसकी बात न मानने पर आरोपी ने साथियों संग प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की थी। फिलहाल रजत चौधरी और विवेक तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपियों व अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उनके घर पर दबिश दे रही है।