फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Several areas in Geetapalli ward have been facing water shortage for the past 20 days.

Lucknow News: गीतापल्ली वार्ड के कई इलाकों में 20 दिनों से पानी की किल्लत

Sat, 25 Apr 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Several areas in Geetapalli ward have been facing water shortage for the past 20 days.
पानी के लिए प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र के गीतापल्ली वार्ड के कई मोहल्लों में करीब 20 दिनों से पेयजल की किल्लत है। इससे करीब 10 हजार की आबादी परेशान है। शिकायत के बाद भी सुधार न होने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को पूर्व सपा पार्षद की अगुवाई में जलकल जोन पांच कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद जलकल के इंजीनियर मौके पर गए और दो दिन में पानी की समस्या को दूर करने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

गीतापल्ली वार्ड के पूर्व सपा पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि वार्ड की फौजी काॅलोनी, गोपालपुरी, आजाद नगर और कच्ची बस्ती में पेयजल की किल्लत है। एक तो पानी आता नहीं और जब आता है तो महज आधा घंटा ही आता है और वह भी गंदा रहता है। कई बार लोगों ने शिकायत की, मगर समस्या दूर नहीं हो पाई। जलकल के इंजीनियर कहते हैं कि सीवर लाइन के कारण समस्या है। जब शुक्रवार को जलकल कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया तब जलकल के इंजीनियर मौके पर आए।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि कई नलकूप खराब हैं जो पूरा पानी नहीं दे रहे हैं। पकरी पुल और आजाद नगर में जो नए ट्यूबवेल लगाए हैं, वह भी अभी चालू नहीं किए गए। विरोध प्रदर्शन में सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रितेश साहू, पार्षद जीतू यादव, व्यापारी नेता पवन मनोचा, विधान सभा अध्यक्ष संतोष रावत और मनोज सिंह, जितेंद्र यादव अमन धानुक, बॉबी धानुक, प्रदीप कुमार, बदरे आलम, नूर खान,फुरकान, रंजीत,अभिषेक भट्ट,अबरार, कुश अरोड़ा अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed