फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seventy lakh rupees fraud by umeed trading company in lucknow

एक साल में पैसा दोगुना करने का झांसा दे रिटायर्ड फौजी से 70 लाख ठगे, केस करने पर दी ये धमकी

Wed, 26 Dec 2018 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
seventy lakh rupees fraud by umeed trading company in lucknow
- फोटो : डेमो
निवेश के नाम पर जनता के करोड़ों रुपये हड़पकर भागे उम्मीद ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रुखसार अहमद शाह और उसकी पत्नी फिरदौस शाह के खिलाफ फैजाबाद निवासी सेवानिवृत्त फौजी सुरेंद्र कुमार ने गाजीपुर थाना में 70.50 लाख रुपये हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि करीब दो साल पहले कंपनी संचालकों ने एक साल में धन दोगुना करने का झांसा दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फैजाबाद के मिल्कीपुर ईंटगांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी ने 2016 में गांव के ही परिचित गिरजा शंकर दुबे के जरिये लखनऊ के गाजीपुर स्थित भूतनाथ मार्केट के शालीमार एलडी प्लाजा में उम्मीद ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रुखसार अहमद शाह और फिरदौस शाह से मुलाकात की।
विज्ञापन


संचालकों ने उन्हें रुपया निवेश करने पर एक साल में धन दोगुना होने का झांसा दिया। सुरेंद्र ने चेक के जरिये एक लाख रुपये निवेश किया। कुछ सप्ताह बाद ठगों ने मार्केट अच्छा होने की बात कहते हुए उनसे और रुपया निवेश करने को कहा। साथ ही एक लाख रुपये निवेश के बोनस के रूप में 10 हजार रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साहित सुरेंद्र ने अपने परिवारीजनों व करीबियों से उधार लेकर कुल 70.50 लाख रुपये उम्मीद ट्रेडिंग कंपनी के संचालकों को दे दिए। इन रुपयों के बदले ठगों ने उन्हें बिना तारीख के चेक दिए। उनसे कहा गया कि जब भी रुपयों की जरूरत पड़े, एक सप्ताह पहले सूचना देकर चेक अपने बैंक खाते में प्रस्तुत कर दें।

कई निवेशकों ने दर्ज कराई है एफआईआर

seventy lakh rupees fraud by umeed trading company in lucknow
डेमो
सुरेंद्र का कहना है कि कुछ महीने बाद उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ी तो रुखसार अहमद शाह ने नोटबंदी के चलते आर्थिक समस्या की बात कहते हुए थोड़ा इंतजार करने को कहा। छह माह बाद सुरेंद्र ने फिर रुखसार और फिरदौस से संपर्क किया तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालते रहे।

उधर, सुरेंद्र ने जिन लोगों से रुपये उधार लिए थे, वह उन पर दबाव बनाने लगे। सुरेंद्र ने रुखसार और फिरदौस से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके फोन बंद मिले। वह भूतनाथ मार्केट स्थित ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि कंपनी बंद हो चुकी है। वहां उन्हें कई निवेशक मिले जिनका रुपया रुखसार और फिरदौस ने हड़प लिया था। उनके खिलाफ कई निवेशकों ने एफआईआर भी दर्ज कराई हैं।

फर्जी निकले हस्ताक्षर 

seventy lakh rupees fraud by umeed trading company in lucknow
डेमो
सुरेंद्र कुमार को संचालकों ने जो चेक दिए थे, उस पर हस्ताक्षर फर्जी थे। करीब एक साल पहले सुरेंद्र ने अपने गांव के गिरजा शंकर के जरिये रुखसार, फिरदौस व कंपनी के अधिकारी अभय राय और धर्मेंद्र शर्मा से पॉलिटेक्निक चौराहा पर मुलाकात की तो उन्होंने अपने चेक व निवेश संबंधी प्रपत्र वापस मांगे। इनकार करने पर चारों ने हाथापाई की और कई कागजात छीन ले गए।

ठग बोला- केस करोगे तो फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी
रुखसार अहमद शाह और फिरदौस शाह ने सुरेंद्र से कहा कि रुपया कुछ समय में मिल जाएगा, तब तक वह शांत बैठे। पुलिस से शिकायत की या एफआईआर कराई तो फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी। रुखसार का कहना था कि उसके खिलाफ कई निवेशकों ने एफआईआर दर्ज कराई है। ऐसे लोगों को एक पाई भी नहीं देगा। उसने एफआईआर कराने वालों का बुरा हश्र करने की चेतावनी भी दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed