29,334 शिक्षक भर्ती के लिए होगी सातवीं काउंसिलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए सातवीं काउंसलिंग कराई जाएगी।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को फरवरी के पहले सप्ताह तक काउंसिलिंग कर खाली पदों को भरने का निर्देश दिया है।
अब तक छह चरणों की काउंसलिंग के बावजूद जिलों में पद खाली हैं। इसे देखते हुए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सातवीं काउंसलिंग के जरिये योग्य अभ्यर्थियों से इन्हें भरा जाए।
प्रत्येक वर्ग के लिए निर्धारित न्यूनतम कट ऑफ मेरिट के ऊपर वाले पात्र अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर अवसर देने को कहा गया है। यह कार्यवाही फरवरी के पहले सप्ताह में पूरी कर परिषद कार्यालय को नौ फरवरी तक सूचित करना होगा।
यह था प्रशासन का निर्णय
भर्ती प्रक्रिया में छह चरणों की काउंसलिंग होने के बाद भी कई पद खाली रह गए हैं। अब एक बार फिर रिक्त पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा से रिक्त पदों की सूचना मांगी थी, साथ ही यह तय किया है कि आवेदन के समय जिस मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलाया गया था उसी आधार पर इस बार भी बुलाया जाए।
बीएड की शैक्षिक मेरिट के आधार पर सामान्य वर्ग के उन अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जिनके 50 फीसदी से ऊपर अंक हैं। जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों में 45 प्रतिशत से अधिक अंक वालों को बुलाया जाएगा।
इसके पहले की काउंसलिंग का हुआ ये हाल
गौरतलब है कि उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के रिक्त करीब 2800 पदों के लिए काउंसलिंग 7 व 8 जनवरी को कराई गई थी।
सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया था। खास बात ये थी कि छठे चरण की काउंसलिंग के लिए बीस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
पांचवी काउंसलिंग के बाद बताया गया था कि अभी भी 2800 पद खाली हैं साथ ही ये उम्मीद भी जताई गई थी कि इसके बाद काउंसलिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।