फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven wagons of goods train derailed at Sindurva on Lucknow-Varanasi rail section main track remains safe

UP: लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे, पाकिस्तानी कॉल का शक, बहराइच से आया यात्री पकड़ा

Sat, 25 Jul 2026 07:36 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 25 Jul 2026 07:36 AM IST
सार

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर अमेठी में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। मेन ट्रैक सुरक्षित है। साइडिंग ट्रैक पर हादसा हुआ है। रेलवे की टीम बहाली में जुटी है। डिरेलमेंट के कारणों की जांच शुरू हो गई है। पाकिस्तान नंबर पर कॉल का शक है। बहराइच से आया यात्री पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Seven wagons of goods train derailed at Sindurva on Lucknow-Varanasi rail section main track remains safe
अमेठी में मालगाड़ी पटरी से उतरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर खाद कारखाने जा रही मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। हादसा सुबह पांच बजे के बाद हुआ। राहत की बात रही कि वैगन पलटे नहीं और बड़ा रेल हादसा टल गया। 
विज्ञापन


रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभावित हिस्से की घेराबंदी कर ट्रैक बहाली का काम शुरू कराया गया। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। सिंदुरवा के पास अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए। 
विज्ञापन


चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिससे स्थिति और गंभीर नहीं हुई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि साइडिंग ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग फिलहाल प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरपीएफ निहालगढ़ के उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि घटना इंडोरामा फैक्ट्री को जाने वाले यूआरएल (साइडिंग) ट्रैक पर हुई है। वहीं सिंदुरवा स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने भी घटना की पुष्टि की। रेलवे की तकनीकी टीम पटरी से उतरे वैगनों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक सुरक्षित होने के बाद ही साइडिंग पर मालगाड़ियों का संचालन फिर शुरू किया जाएगा।

मेन ट्रैक से ट्रेनों का संचालन सामान्य
हादसा इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर हुआ, इसलिए लखनऊ–वाराणसी मुख्य रेलखंड पूरी तरह सुरक्षित रहा। यात्री और अन्य ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। आरपीएफ उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि मेन ट्रैक पर कहीं भी बाधा नहीं आई। सिंदुरवा स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने भी बताया कि रेल परिचालन सामान्य रूप से जारी है।

तकनीकी कारणों की होगी पड़ताल
रेलवे प्रशासन ने डिरेलमेंट के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग और परिचालन विभाग की टीम ट्रैक, प्वाइंट और अन्य उपकरणों की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर हादसे की वास्तविक वजह तय होगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।

 

पाकिस्तान नंबर पर कॉल का शक, बहराइच से आया यात्री पकड़ा
अमरनाथ यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के एक 18 वर्षीय युवक को पाकिस्तान के फोन नंबर पर कॉल करने के संदेह में पुलिस ने हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार युवक के मोबाइल फोन में +92 कंट्री कोड वाले कुछ नंबर मिलने के बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 

हिरासत में लिए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले निवासी दीपू निषाद के रूप में हुई है। वह अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचा था। प्रदेश में प्रवेश के बाद उसने लखनपुर से यात्रा के लिए जारी अस्थायी यात्री सिम खरीदी थी। जानकारी के मुताबिक युवक सांबा जिले के दियानी ट्रांजिट कैंप में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed