{"_id":"5d17c55f8ebc3e3cb4766c64","slug":"seven-thousand-e-rikhaw-will-destro-lucknow-news-lko468003543","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 साल पुराने सात हजार ई-रिक्शा कराए जाएंगे नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 साल पुराने सात हजार ई-रिक्शा कराए जाएंगे नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर दौड़ रहे सात हजार कंडम ई-रिक्शा होंगे नष्ट
तीन साल पुराने ई-रिक्शा हटाने के लिए बनेगी स्क्रेप कार्ययोजना
चौक, पॉलीटेक्निक, केजीएमयू चौराहे पर कम होगा ट्रैफिक लोड
लखनऊ। यातायात सुगम बनाने को सड़कों पर दौड़ रहे सात हजार से अधिक ई-रिक्शा कंडम घोषित कर नष्ट किए जाएंगे। शनिवार को डीएम कौशल राज शर्मा ने तीन साल पुराने ऐसे अवैध ई-रिक्शा नष्ट करने को स्क्रैप कार्ययोजना बनाने का निर्देश परिवहन विभाग व आरटीओ को दिया। वहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम व्यवस्थित कर मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा व मुंशीपुलिया चौराहे पर ट्रैफिक लोड कम करने की कवायद भी आरटीओ की टीम ट्रैफिक पुलिस के साथ शुरू करेगी।
बैठक में डीएम ने बताया कि मेट्रो रूट पर टैंपो-टैक्सी व सिटी बसें बंद होने के बाद टैंपो-टैक्सी के चिह्नित 44 नए रूटों में से दस का सत्यापन हो चुका है। बचे रूटों पर भी नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ की टीम कोे टैंपो यूनियन के पदाधिकारियों से सामंजस्य बनाकर अगले सप्ताह तक सत्यापन रिपोर्ट देने को कहा गया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जिले में करीब 20 हजार पंजीकृत ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनमें से सात हजार से अधिक अपने संचालन का तीन साल का समय पूरा कर चुके हैं। इसके बावजूद हटाए न जाने से ये अभी भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं, डीएम ने डीजल से चलने वाले अवैध ऑटो, टेंपो भी सीज कर नष्ट कराने का निर्देश परिवहन विभाग के अफसरों को दिया।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े रूटों पर कम होगी वाहन संख्या
बैठक में मेट्रो, इलेक्ट्रिक सिटी बसों के आधार पर अन्य सवारी वाहनों की संख्या बढ़ाने-कम करने पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा, कई प्रमुख रूटों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बेहतर बनने से यातायात के दबाव में आई कमी के बाद यहां चल रहे सार्वजनिक सवारी वाहनों को अन्य दूर-दराज से जुड़े आवासीय क्षेत्रों में चलाकर नए परमिट रूट तैयार किए जाए। साथ ही उन्होंने ऑटो, टैम्पो में सवारियों की ओवरलोडिंग तथा मनमर्जी से दूसरे रूट पर चलने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
दूरस्थ इलाकों से जुड़ाव को बनेंगे नए परमिट रूट
गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम, वृंदावन योजना जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में सार्वजनिक यातायात सुनिश्चित करने के लिए रूट निर्धारण तथा परमिट जारी करने के निर्देश दिए गए। नगर क्षेत्र में कई ऐसे मार्ग हैं, जिन पर परमिट जारी होने के बावजूद विभिन्न कारणों से ऑटो-टैंपो नहीं चल रहे। डीएम ने ऐसे मार्गों का परमिट निरस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने एआरटीओ, यातायात पुलिस तथा टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सड़कों पर सवारियों की संख्या के आधार पर सवारी वाहनों की संख्या निर्धारित कर रूट परमिट जल्द तय करें।