फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven police men are suspended in murder of a woman in Malihabad in Lucknow.

महिला की हत्या: लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक सहित सात पुलिसकर्मी निलंबित, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

Thu, 20 Mar 2025 06:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Mar 2025 06:06 PM IST
सार

लखनऊ में देर रात महिला की हत्या मामले में प्रभारी निरीक्षक सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए तीन पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस को सीसीटीवी में एक संदिग्ध ई रिक्शा दिखा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Seven police men are suspended in murder of a woman in Malihabad in Lucknow.
पुलिस को सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध ई रिक्शा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में नौकरी के लिए परीक्षा देकर लौटी महिला की देर रात लखनऊ में हत्या कर दी गई। उसका शव मलिहाबाद के वाजिदनगर स्थित एक बाग में पड़ा मिला। लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक आलमबाग, चौकी प्रभारी आलमबाग बस स्टैंड और रात्रि अधिकारी आलमबाग व बस स्टैंड ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों, पीआरवी कमांडर व कांस्टेबल सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए तीन पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। वहीं, पुलिस को सीसीटीवी में एक संदिग्ध ई रिक्शा दिखा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


महिला आलमबाग बस अड्डे से मंगलवार देर रात चिनहट में रहने वाले भाई के घर ऑटो करके जा रही थी उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। जेवर, मोबाइल और अन्य सामान गायब हैं। भाई ने मलिहाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। आशंका है कि महिला के साथ लूटपाट और दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ई ऑटो चालक के बारे में पता लगा रही है। खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


अयोध्या के रौनाई निवासी 34 वर्षीय महिला के भाई ने बताया कि बहन रविवार को वाराणसी में फाइनेंस कंपनी में नौकरी के लिए परीक्षा और ट्रेनिंग के लिए अकेले गई थीं। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे वह रोडवेज बस से आलमबाग बस अड्डे पहुंचीं। यहां से बहन ने चिनहट कमता जाने के लिए ई ऑटो बुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन ने कॉल कर 30 मिनट में घर पहुंचने की बात कही। आधा घंटा गुजरने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचीं तो उन्होंने रात 2:35 बजे कॉल की। बहन ने बताया कि ऑटो चालक दूसरे रास्ते से जा रहा है। उन्होंने चालक से बहन के फोन से बात की। उसने बताया कि रास्ता खराब है। इसलिए दूसरे रास्ते से आ रहा है। कुछ देर बाद बहन का फोन ऑफ हो गया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर बहन के लापता होने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed