फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven poet and writers honourd by sarasvat samman

Lucknow News: शिवओम अंबर समेत सात साहित्यकारों को मिला सारस्वत सम्मान

Sun, 13 Jul 2025 06:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
seven poet and writers honourd by sarasvat samman
सारस्वत सम्मान समारोह को संबोधित करते राजेंद्र शुक्ल राज और मंच पर मौजूद अन्य साहित्यकार। अमर उ
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति की ओर से सारस्वत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सात साहित्यकारों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान राशि, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रशिस्त्र पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन


समारोह में सम्मानोपाधि गीत रत्नाकर सम्मान मधुकर अष्ठाना को प्रदान किया गया। डॉ. अम्बिका प्रसाद गुप्त स्मृति सम्मान फर्रुखाबाद के कवि डॉ. शिवओम अम्बर और गाजियाबाद के संजय शुक्ल को दिया गया। डॉ. शिवओम अम्बर समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। विद्यावती निगम स्मृति सम्मान से कवयित्री संध्या सिंह को, श्री कृष्ण सहाय निगम स्मृति सम्मान से कहानीकार संजीव जायसवाल ‘संजय’ को, ज्ञानराम साहित्य भविष्यत् मंगलकामना अलंकरण लखीमपुरी खीरी के सुशांत प्रमोद मिश्र को और रामप्रसाद द्विवेदी स्मृति सम्मान अयोध्या के विन्ध्यवासिनी प्रसाद मिश्र ‘चंचल’ को प्रदान किया गया।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता कर रहे लविवि के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर मिश्र व मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्याविंदु सिंह ने सभी साहित्यकारों को शुभकामनाएं दीं। संचालन संस्था के संस्थापक राजेंद्र शुक्ल ‘राज’ ने किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ‘अशोक’, शिवराम तिवारी, हास्य कवि सर्वेश अस्थाना, राम बहादुर मिसिर, प्रतिभा गुप्ता, कमल किशोर ‘भावुक’, जितेंद्र मिश्र ‘भास्वर’, सूर्यप्रकाश सूरज, राजीव वर्मा ‘वत्सल’, कुलदीप कलश और शशि नारायण त्रिपाठी समेत कई कवि व साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed