फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven people committed suicide in different areas in Lucknow

UP News: डिप्रेशन तो किसी ने प्रेमी से विवाद के बाद लगा लिया फंदा, अलग-अलग इलाकों में सात लोगों ने दी जान

Sun, 17 Aug 2025 03:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 03:08 PM IST
सार

लखनऊ में डिप्रेशन तो किसी ने प्रेमी से विवाद के बाद फंदा लगा लिया। अलग-अलग इलाकों में सात लोगों ने जान दे दी। पुलिस ने सभी मामलों की जानकारी ली है। 

विज्ञापन
seven people committed suicide in different areas in Lucknow
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार रात सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा निवासी वेल्डिंग कारीगर विकास गौतम (21) ने फंदा लगा लिया। इसके अलावा गोसाईगंज, चिनहट, गोमती नगर और तालकटोरा में भी छह लोगों ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


सरोजनी नगर स्थित दरोगा खेड़ा निवासी सूरज ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात भाई विकास शराब के नशे में घर आया और सो गया। अगले दिन सुबह वह अपने कमरे में धोती से कुंडे के सहारे लटकता मिला। सूरज ने बताया कि विकास का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के भाई ने विकास को बहन से दूर रहने की हिदायत दी थी। इस कारण वह लगातार डिप्रेशन में चल रह रहा था। 
विज्ञापन


दूसरा मामला गोमती नगर के विराम खंड का है। यहां के निवासी बृजमोहन ने बताया कि बेटा रोहित चौधरी (34) कुछ दिनों से बेरोजगारी के चलते डिप्रेशन में चल रहा था। सोमवार सुबह देर तक बेटे के ना जगने पर घरवाले उसे जगाने गए तो रोहित चादर से पंखे के सहारे लटकता मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना तालकटोरा स्थित सोनापुरम का है। यहां की रहने वाली नैंसी वर्मा (24) ने शुक्रवार की दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

चौथा मामला गोसाईंगंज के जलालाबाद गांव का है। गांव निवासी पारस रावत (25) ने शुक्रवार की रात गांव के बाहर पेड़ की डाल से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पारस रावत शुक्रवार देर रात घर से निकले थे। सुबह करीब 6.00 बजे ग्रामीणों को पारस का शव पेड़ से लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। भाई अभिषेक ने बताया कि पासर लिफ्ट लगाने का काम करता था।

पांचवा मामला सरोजनी नगर थाना इलाके के दरोगा खेड़ा का है। मूलरूप से उन्नाव निवासी अंकिता (24) परिवार के साथ दरोगा खेड़ा में रहती थी। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि अंकिता का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से आहत अंकिता ने प्रेमी के कमरे में ही दुपट्टे से पंखे के हुक के सहारे फंदा लगा लिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

छठा मामला भी सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा का ही है। यहां के निवासी हरिश्चंद्र (65) ने घर में बृहस्पतिवार की रात लुंगी से पंखे के हुक के सहारे आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि हरिश्चंद्र के खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल सका है। 


सातवां मामला चिनहट के इमलिया गांव का है। गांव निवासी कुसुम यादव (30) ने बीमारी से परेशान होकर शनिवार की दोपहर 12:30 बजे दुपट्टे से पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed