{"_id":"5e8353138ebc3e768f661d9c","slug":"seven-new-patients-of-corona-virus-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात नए केस, कुल मरीजों की संख्या 100 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात नए केस, कुल मरीजों की संख्या 100 पार
Tue, 31 Mar 2020 07:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
यूपी में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात नए केस मिले हैं। जिसमें से पांच बरेली के, एक नोएडा व एक गाजियाबाद का है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 103 हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि, एक दिन पहले सोमवार को 15 नए मरीज मिलने से शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई। सोमवार को मिले मरीजों में सात नोएडा के, पांच मेरठ के और एक-एक मरीज आगरा, लखनऊ व बुलंदशहर के थे।
विज्ञापन
प्रदेश के कुल 103 मरीजों में नोएडा के सबसे ज्यादा 39 व मेरठ के 19 मरीज हैं। इसके अलावा आगरा के 11, लखनऊ के 9, गाजियाबाद के 8, बरेली के छह, पीलीभीत-वाराणसी के दो-दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन