फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven institutions sealed including fun mall and my bar

फन मॉल, माय बार समेत सात प्रतिष्ठान सील, कोविड गाइडलाइन की अनदेखी पर जिला प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई

Fri, 02 Apr 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Seven institutions sealed including fun mall and my bar
लखनऊ। कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीमों ने गोमतीनगर के फन मॉल व समिट बिल्डिंग स्थित माय बार समेत सात व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील कर दिए। इनमें से अधिकतर को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण में ढिलाई मिलने पर नोटिस जारी कर गाइडलाइन का पालन करने को कहा था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को फिर किए निरीक्षण में सभी जगह लापरवाही मिली। प्रतिष्ठान संचालकों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसा न करने पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ स्थायी रूप से लाइसेंस निरस्त कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

फन मॉल व माय बार में एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी के नेतृत्व में सीलिंग की गई। अंदर निरीक्षण में टीम ने पाया कि कोविड हेल्प डेस्क का संचालन ठीक से नहीं हो रहा। सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन हो रहा था। लोग बगैर मास्क के आ, जा रहे थे। एसडीएम सदर के अनुसार मॉल में 20 मार्च को भी निरीक्षण किया गया था, उस दौरान आगंतुक रजिस्टर नहीं बना था। बगैर मास्क के लोगों को आने- जाने दिया जा रहा था। तब नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को फिर खामियां मिलीं। प्रशासन ने मॉल के मुख्य द्वार मॉल के जनरल मैनेजर विकास कटोच को संबोधित नोटिस भी चस्पा किया है।
विज्ञापन

समिट बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर स्थित माय बार में दोपहर 3.30 बजे छापा मारा गया। यहां भी लोग बगैर मास्क के आ-जा रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखी। 23 मार्च को भी यहां कमियां मिली थीं। उस समय नोटिस दिया गया था, लेकिन सुधार नहीं दिखा। बार के जनरल मैनेजर राजेंद्र कुमार मौर्य के नाम नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, टीम के जाने के बाद बार प्रबंधन ने दरवाजे के बाहर बोर्ड रख दिए, ताकि नोटिस छिप जाए। इसके अलावा बालागंज स्थित मेगा शॉप मॉल को ठाकुरगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में बालागंज चौकी प्रभारी अनिल सिंह तोमर ने सील किया। एसीएम पंचम सत्यम मिश्रा और एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने अलीगंज में सेक्टर जे स्थित पान गिलोरी शॉप को सीज किया। कपूरथला स्थित ग्लोब कैफे व एलडीए शॉपिंग मॉल स्थित मेहमान लड्डू भी सील किए गए। इंदिरानगर के भूतनाथ स्थित पंचवटी स्वीट्स को भी सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के लिए यह मुख्य रूप से जरूरी
प्रतिष्ठान या संस्थान में कोविड हेल्प डेस्क का सुचारू रूप से संचालन हो।
आगंतुक/ग्राहक का ब्योरा दर्ज करने के लिए रजिस्टर रखा जाए।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।
सैनिटाइजर की व्यवस्था हो और बगैर मास्क के संस्थान, प्रतिष्ठान या कार्य स्थल पर किसी को प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed