{"_id":"5b2e50314f1c1bf76e8b9bbe","slug":"seven-ias-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में चार जिलों के डीएम सहित सात आईएएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चार जिलों के डीएम सहित सात आईएएस अफसरों के तबादले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में शनिवार शाम चार जिलों के जिलाधिकारियों सहित सात आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। उन्नाव, वाराणसी, कानपुर नगर व आगरा के डीएम बदले गए हैं।
विज्ञापन
अभी तक कानपुर के जिलाधिकारी रहे सुरेंद्र सिंह को वाराणसी जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। जबकि, विजय विश्वास पन्त को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है वो अभी तक विशेष सचिव स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
इसके अलावा रवि कुमार एनजी को आगरा जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है वो अभी तक उन्नाव के जिलाधिकारी पद पर थे। देवेंद्र कुमार पांडेय जो कि निदेशक उत्तर प्रदेश सूडा लखनऊ का कार्यभार संभाल रहे थे उन्हें उन्नाव के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
अभी तक जिलाधिकारी आगरा रहे गौरव दयाल को विशेष सचिव पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश, प्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन विकास निगम उत्तर प्रदेश, अपर मुख्य परियोजना निदेशक वर्ल्ड बैंक टूरिज्म लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
योगेश्वर राज मिश्र को विशेष सचिव लोकनिर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है वो अभी तक वाराणसी के जिलाधिकारी थे।
अखंड प्रताप सिंह को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग, के पद पर भेजा गया है। वो अभी तक विशेष सचिव पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन विकास निगम उत्तर प्रदेश, अपर मुख्य परियोजना निदेशक वर्ल्ड बैंक टूरिज्म लखनऊ के पद पर तैनात थे।