{"_id":"699d76bcd51c90b373087274","slug":"seven-electrical-engineers-suspended-and-24-employees-transferred-from-lucknow-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सात बिजली इंजीनियरों का निलंबन और 24 कर्मचारियों का लखनऊ से तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सात बिजली इंजीनियरों का निलंबन और 24 कर्मचारियों का लखनऊ से तबादला
Tue, 24 Feb 2026 08:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:10 PM IST
सार
मनमाने तरीके से काम करने और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर सात बिजली इंजीनियरों का निलबिन व कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
किए गए तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पावर कॉरपोरेशन ने आम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए लागू किए गए वर्टिकल सिस्टम में मनमानी करने वाले अमौसी जोन के कर्मियों और इंजीनियरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है । मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने अमौसी जोन के 7 बिजली इंजीनियरों को निलंबित करते हुए कलेक्शन यूनिट के स्टेनो से लेकर तकनीकी कर्मचारी तक के 24 को लखनऊ से हटा दिया है। सभी इंजीनियरों और कर्मियों के खिलाफ वृहद स्तर की जांच भी होगी। निलंबित इंजीनियरों को बरेली में संबंध किया गया है।
विज्ञापन
अमौसी में वर्टिकल सिस्टम में कलेक्शन इकाई के कर्मियों से लेकर इंजीनियरों तक की बिजली कनेक्शन देंने , बिल संशोधन में की जा रही धांधली को लेकर अमर उजाला ने सिलसिलेवार छपी खबरों का पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष कुमार गोयल ने संज्ञान लेकर मध्यांचल निगम की एमडी को कमेटी से जांच करने की निर्देश दिए थे। एमडी ने अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह नेतृत्व में तीन सदस्य कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने पूरे 7 दिनों तक जांच की। जांच रिपोर्ट पर कलेक्शन इकाई के मुखिया अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, उपखंड अधिकारी अनुभव कुमार सिंह, प्रशांत कुमार गिरी और अमित कुमार जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह और दिनेश पांडेय को मंगलवार निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
जय सिंह बने कलेक्शन की मुखिया
एमडी ने निलंबित नीरज कुमार की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता जय सिंह को सौपी जो कलेक्शन इकाई के नए मुखिया होंगे। इनके साथ ही सहायक अभियंता के रूप में रामानुज गुप्ता, सुभाष और कृष्ण कुमार भार्गव को उपखंड अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन