फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven died in an accident in pratapgarh.

ट्रक की वैगन आर से भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों सहित सात की मौत

Tue, 11 Jul 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
seven died in an accident in pratapgarh.
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : amar ujala

प्रतापगढ़ के कुंडा मानिकपुर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सभी संगम स्नान करके कार से घर लौट रहे थे तभी मानिकपुर के मुंदीपुर चौराहा पर सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। भीतर बैठे सभी लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक जब्त करने के साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हादसा मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे लखनऊ-इलाहाबाद नेशनल हाइवे पर हुआ। पुलिस ने बताया कि ठाकुरगंज के मल्लाहीटोला निवासी 24 वर्षीय कारोबारी सुमित मिश्रा पत्नी पूजा उर्फ निशा (23), एक साल के बेटे कृष्णा, मां सरोज (54), दौलतगंज निवासी सास मोहिनी अवस्थी (52), पड़ोस में रहने वाली फूलमती उर्फ रामप्यारी (58) और इलाके के ही 24 वर्षीय दोस्त सुजीत पांडेय के साथ रविवार दोपहर वैगन आर कार से वाराणसी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी

seven died in an accident in pratapgarh.

सावन के पहले सोमवार को सभी ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक किया। इसके बाद सभी इलाहाबाद आ गए और संगम में स्नान किया। सोमवार रात सभी इलाहाबाद में ही रुक गए थे। मंगलवार तड़के सभी लखनऊ के लिए चल दिए। कार सुजीत चला रहा था।

मानिकपुर के मुंदीपुर चौराहा पर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। सातों लोग भीतर ही फंसकर चीख-पुकार मचाने लगे। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग एकत्र हो गए। खून से लथपथ लोगों को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया।

सूचना पाकर आई पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुमित के पिता शैलेंद्र ने एफआईआर दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि सुमित की घर के पास ही वैष्णो किचन सेंटर के नाम से रसोई गैस की रीफिलिंग और चूल्हे की मरम्मत की दुकान थी। पुलिस का कहना है कि ट्रक के नंबर के आधार पर उसके मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed