फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven died in an accident.

टैंकर से जीप की भीषण टक्कर, सात की मौत

Sat, 20 Feb 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सलोन (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, सलोन (रायबरेली) Updated Sat, 20 Feb 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
seven died in an accident.

एक तरफ मशहूर संगीतज्ञ पद्मश्री से सम्मानित उस्ताद अब्दुल राशिद खां को सलोन कस्बे में अंतिम विदाई दी गई, तो वहीं उनके छोटे भाई अब्दुल हफीज खां के परिवार के छह लोगों समेत सात लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंग के पास टैंकर से जीप की भिड़ंत के बाद जीप के खाईं में चले जाने से यह हादसा हुआ।

इसकी सूचना सलोन पहुंची तो परिवार में रोना पीटना मच गया। परिवार के लोग राजगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

सलोन कस्बे के रहने वाले व संगीत के क्षेत्र की मशहूर शख्सियत उस्ताद राशिद खां का गत दिवस कोलकाता में निधन हो गया था। उनका शव शुक्रवार को सलोन लाया गया, जहां उनको अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन

टैंकर से जीप की हुई भीषण टक्कर

seven died in an accident.

उधर, राशिद खां के छोटे भाई अब्दुल हफीज खां का परिवार सलोन में मिट्टी देने के लिए मुंबई से आ रहा था। मध्य प्रदेश के राजगढ़ के पास सारंग में टैंकर से जीप की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद जीप खाई में चली गई, जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई।

परिवार के मो. अफसर ने बताया कि हादसे में उस्ताद के भतीजे एवं अब्दुल हफीज खां के बेटे महफूज (52) इनकी पत्नी अकबरी (48), दो बेटे जावेद (28), सोनू (26), साली हुसना बानो (30) एक आठ साल की लड़की व एक अन्य की मौत हो गई।

वाहन चालक यूसुफ निवासी मुम्बई की भी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंग के पास हुआ है। यहां से परिवार के लोग रवाना हो गए हैं। घटना को लेकर परिवार के लोग ही नहीं, सलोन वासी भी गम में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed