फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven died in 20 days in a village of Raebareli.

20 दिन में सात मौतों से हड़कंप: गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच, गंभीर बीमारियां थीं वजह

Tue, 02 Apr 2024 02:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सलोन (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलोन (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Apr 2024 02:47 PM IST
सार

रायबरेली के एक गांव में सात दिन में 20 मौतें होने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। बताया कि सभी मौतें स्वाभाविक हुई हैं।

विज्ञापन
seven died in 20 days in a village of Raebareli.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली के सलोन क्षेत्र के दांडी व पूरे जुड़ावन मजरे ममुनी गांव में करीब 20 दिन में सात लोगों की मौत के मामले की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम गांव पहुंची। अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. जीपी गुप्ता ने एक-एक करके मौतों के कारणों को खंगाला।

विज्ञापन


उनका दावा है कि मरने वाले सभी बुजुर्ग हैं। जांच में मौत के कारणों में लीवर, हॉर्ट, दमा, क्षयरोग, खून का न बनना मिला है। ऐसे में सभी मौतें स्वाभाविक होने का दावा किया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों की सेहत जांची। 90 वर्ष की एक वृद्धा को सांस की समस्या होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी : राजीव गांधी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सोनिया व राहुल, लगातार चार बार दर्ज की थी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस के बुलावे पर नहीं पहुंचे अखिलेश, पूरी सपा ने बनाई दूरी, क्या दोनों दलों के बीच अभी भी है कुछ फांस?


सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी ग्राम पंचायत के दांडी और जुड़ावन का पुरवा गांव में पहली मौत बीती आठ मार्च को जगदीश मौर्या के रूप में हुई थी। इसके बाद एक-एक करके सात लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी पांच लोग एक ही खानदान के थे। संदिग्ध हालत में मौत की खबर पर सोमवार को अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने मृतकों के परिवार के लोगों से मरने के कारणों व बीमारियों के संबंध में जानकारी ली।


अपर निदेशक ने लोगों से बीमारियों के इलाज से संबंधित परचे भी मंगवाकर चेक किए। दावा है कि सभी लोगों की मौत विभिन्न गंभीर बीमारियों के चपेट में आने के कारण हुई। कई बुजुर्गों ने तो इलाज तक नहीं कराया।

किन कारणों ने किस बुजुर्ग की हुई मौत
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक जगदीश को ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। आठ मार्च को उसे हार्ट अटैक आया था। ठाकुरदीन का लीवर काफी डैमेज हो गया था। जांच में पाया गया कि इलाज कराने में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मौत हो गई। रामेश्वर को करीब 20 साल से टीबी की समस्या थी। फेफड़े बेकार हो चुके थे। ठीक से उपचार न कराने पर सेप्टीसीमिया से मौत हो गई। शिव बहादुर को सांस और राम नारायण में खून की कमी थी। इन बुजुर्गों का भी ठीक से उपचार नहीं कराया गया। इसी कारण मौत हो गई। पूरे जुड़ावन गांव में दो व्यक्तियों की मौत स्वाभाविक हुई है।

अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. जीपी गुप्ता का कहना है कि सलोन ब्लॉक के दांडी व पूरे जुड़ावन गांवों में जांच में कोई भी रहस्यमय बीमारी नहीं मिली। सभी सात मौतें स्वाभाविक हैं। मामले की जांच की गई। सभी बुजुर्ग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे। सीएमओ को गांवों में दोबारा टीमें भेजकर सभी लोगों की सेहत की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed