Ambedkarnagar: चलती कार में हो रहा था देह व्यापार, सात गिरफ्तार, आरोपियों में एक बैंककर्मी भी शामिल
अंबेडकरनगर में चलती कार में देह व्यापार करने पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक बैंककर्मी भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाइवे पर चलती कार में रंगरेलियां मनाने और देह व्यापार करने का मामला सामने आया है। बसखारी पुलिस ने कार जब्त करते हुए एक युवती और छह युवकों को पकड़ लिया। इनमें से एक बैंक कर्मी है। जिस कार में यह सब हो रहा था उस पर सपा का झंडा लगा था।
बसखारी पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह एक टीम नेशनल हाइवे के हरैया बाईपास के पास मौजूद थी तभी 100 मीटर आगे एक कार रुकी दिखी। पुलिस टीम नजदीक गई तो कार के शीशे खुले मिले। उसमें एक युवती और छह युवक मौजूद थे। एक युवक द्वारा युवती के साथ अनैतिक कार्य किया जा रहा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। कार को भी थाने लाया गया।
इसके बाद युवती और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अलावा कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। देर शाम तक सभी का चिकित्सीय परीक्षण हुआ। पकड़े गए आरोपियों में युवती के अलावा आजमगढ़ जनपद के महुआ निवासी सतीश कुमार, आलापुर के आमा दरवेशपुर निवासी शिवम यादव, यही के अमृत लाल, नसीरपुर निवासी पवन, यहीं के मुकेश यादव और कटका के बनपुरवा निवासी ऋतिक शामिल हैं।
इसमें से एक आरोपी सतीश न्यौरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर के पद पर कार्यरत है। एसओ संत कुमार सिंह के अनुसार युवती ने बताया कि सभी युवकों ने उसे पांच से छह हजार तक रुपए देने की बात कहकर बुलाया था। एसओ ने बताया कि विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.