{"_id":"671ccf822fc789656c0c936b","slug":"seven-arrested-for-fraud-in-pm-shahri-awas-yojna-in-balrampur-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: पीएम शहरी आवास योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, सात गिरफ्तार किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: पीएम शहरी आवास योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, सात गिरफ्तार किए गए
Sat, 26 Oct 2024 04:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:46 PM IST
सार
पीएम शहरी आवास योजना में फर्जी तरह से जिया टैग करके सरकारी धन हड़पने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री शहरी आवास में फर्जी जियो टैग करके सरकारी धन हड़पने के मामले में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जियो टैग करने वाली कंपनी के तीन कर्मियों व चार लाभार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तुलसीपुर व पचपेड़वा में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहरी इलाकों में रह रहे गरीबों के लिए संचालित प्रधानमंत्री शहरी आवास में लाभार्थियों के आवास की जियो टैग में गड़बड़ी पकड़ी गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बलरामपुर शहर के नौ व उतरौला के छह ऐसे लाभार्थियों के आवास को पूर्ण दिखा कर जियो टैग कर दिया, जो अधूरे थे।
दरअसल, पहली व दूसरी किस्त के बाद अंतिम किस्त काम पूरा होने की रिपोर्ट के बाद ही मिलती है।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में सर्वे करने वाली कंपनी के कार्तिक मोदनवाल निवासी बडगो थाना खोराबार गोरखपुर, बलरामपुर के गौरा चौराहा के जैतापुर निवासी विजय कुमार यादव व लखनऊ के कानपुर रोड मानसनगर निवासी अनिमेश तिवारी व चार लाभार्थियों को गिरफ्तार किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन