फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Seva Sankalp Yatra' Welcomed

Lucknow News: सेवा संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

Sun, 04 Oct 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Yatra' Welcomed
सेवा संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत
लखनऊ। गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का शनिवार को लखनऊ में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में सेवा अस्पताल, पाॅलिटेक्निक, वीआईपी गेस्ट हाउस पर स्वागत कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

महानगर के उत्तर, पूरब और मध्य विधानसभा क्षेत्रों में तीन प्रमुख पड़ाव निर्धारित स्थल पर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के संदर्भ में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत यह यात्रा वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, पौधरोपण, जनसंवाद, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा सहित सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लखनऊ में यात्रा का पहला पड़ाव सेवा हॉस्पिटल, सीतापुर रोड रहा। विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, युवा मोर्चा नगर महामंत्री अमित त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वागत यात्रा का दूसरा प्रमुख पड़ाव पॉलीटेक्निक चौराहे के निकट रहा। यहां पूरब विधानसभा क्षेत्र में मंत्री पंकज सक्सेना, चंद्र प्रकाश अवस्थी व उपाध्यक्ष सीता नेगी मौजूद रहीं। तीसरे चरण में यात्रा वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंची। यहां महानगर महामंत्री टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, महानगर मंत्री आनंद पांडेय उपस्थित रहे। सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर वाराणसी की ओर बढ़ गई।

सेवा संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

सेवा संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

सेवा संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

सेवा संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

सेवा संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

सेवा संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed